<
Categories: देश

CEC ज्ञानेश कुमार को ‘हटाने का प्रस्ताव’ फेल! सभापति के फैसले से पलटी बाजी, 193 सांसदों के साइन भी बेअसर

CEC Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की विपक्ष की कोशिश नाकाम हो गई है. जानिए कैसे 193 सांसदों के साइन वाला प्रस्ताव खारिज हुआ और क्यों टला यह महाभियोग.

CEC Gyanesh Kumar: लोकतंत्र में संस्थाओं और उनके प्रमुखों को लेकर अक्सर राजनीतिक खींचतान देखने को मिलती है. भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की विपक्षी दलों की हालिया कोशिश पर अब विराम लग गया है. राज्यसभा के सभापति ने विपक्ष के 193 सांसदों द्वारा हस्ताक्षरित उस प्रस्ताव नोटिस को खारिज कर दिया है, जिसमें CEC को पद से हटाने की मांग की गई थी.

मामला क्या है?

दरअसल, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव खारिज कर दिया गया है. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उस प्रस्ताव के नोटिस को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है, जिस पर लोकसभा के 130 सांसदों और राज्यसभा के 63 सदस्यों यानी कुल 193 सांसदों के हस्ताक्षर थे और जिसमें ज्ञानेश कुमार को भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से हटाने की मांग की गई थी. गौरतलब है कि ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव कुछ ही दिन पहले पेश किया गया था, जिसकी अगुवाई तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने की थी. यह भारत में पहला ऐसा मौका था जब किसी मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाया गया था.

ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटाने का प्रस्ताव

13 मार्च को दस पन्नों से अधिक के एक नोटिस में तृणमूल कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटाने के लिए सात विशिष्ट आधारों का हवाला दिया था. इन सात बिंदुओं में बिहार में SIR प्रक्रिया के संदर्भ भी शामिल थे. प्रस्ताव में नागरिकों के मतदान अधिकारों में कटौती का आरोप भी लगाया गया था. इसके अलावा, इसमें कुछ राजनीतिक दलों के पक्ष में पक्षपात करने के आरोप भी लगाए गए थे. दस्तावेज़ में सर्वोच्च न्यायालय के कई निर्णयों का भी हवाला दिया गया था.

राज्यसभा के सभापति ने इस प्रस्ताव इनकार कर दिया

राज्यसभा के सभापति ने इस प्रस्ताव की गहन जांच की. सभी प्रासंगिक पहलुओं और मुद्दों का मूल्यांकन करने के बाद, सभापति ने न्यायाधीश (जांच) अधिनियम 1968 की धारा 3 के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए इस प्रस्ताव को स्वीकार करने से इनकार कर दिया.

Shivani Singh

नमस्ते, मैं हूँ शिवानी सिंह. पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के सफर में हूं और वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में सब-एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही हूं. मेरा मानना है कि हर खबर के पीछे एक कहानी होती है और उसे सही ढंग से कहना ही एक पत्रकार की असली जीत है. chakdecricket, Bihari News, 'InKhabar' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सब-एडिटर और एंकर की भूमिका निभाने के बाद, अब मैं अपनी लेखनी के जरिए आप तक पॉलिटिक्स, क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी खबरों को डिकोड करती हूं. मेरा उद्देश्य जटिल से जटिल मुद्दे को भी सहज और सरल भाषा में आप तक पहुंचाना है.

Recent Posts

Who is Kanwal Aftab: कौन हैं कंवल आफताब? MMS विवाद में फंसी पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर, जानें अब कहां हैं?

Kanwal Aftab: पाकिस्तानी स्टार कंवल आफताब का नाम भी अब वायरल वीडियो विवाद में घसीटा…

Last Updated: April 6, 2026 23:27:10 IST

चलती ट्रेन में झूमे बाराती, शादी के लिए बुक हुआ पूरा कोच; जश्न का ऐसा वीडियो पहले कभी नहीं देखा होगा

Railway Coach Booking Wedding: एक भारतीय परिवार का शादी के सफर के लिए पूरी रेलगाड़ी…

Last Updated: April 6, 2026 23:23:05 IST

Rupee vs Dollar: डॉलर की मार और तेल का वार: क्या भारत है तैयार, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या दिया जवाब?

Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने डॉलर के मुकाबले गिरते रुपये और तेल की…

Last Updated: April 6, 2026 23:01:13 IST

कूड़ा फेंकने आई महिला धो बैठी गहनों से हाथ, कटिहार में दिनदहाड़े शातिर ठगी का खेल, ठगों ने ऐसे लगाया चूना

Katihar Thagi Case: कटिहार में बड़ा बाजार में तब सनसनी फैल गई, जब चालाक ठगों…

Last Updated: April 6, 2026 22:52:07 IST

6 साल बाद इंसाफ, रेयरेस्ट ऑफ रेयर मानते हुए मद्रास हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 9 पुलिसकर्मियों को सजा-ए-मौत

Sathankulam Case Verdict: 2020 के हाई-प्रोफाइल साथनकुलम हिरासत में मौत के मामले में एक बड़ा…

Last Updated: April 6, 2026 22:24:56 IST

अपनी मर्जी से की शादी तो पूरे खानदान को मिलेगी सजा, इस गांव के पंचायत ने बनाया ‘अजीब’ नियम; छिड़ गई बहस!

Amritsar Panchayat Strange Rule: अमृतसर के अडलीवाल गांव में पंचायत का अजीब नियम! प्यार करने…

Last Updated: April 6, 2026 21:28:05 IST