<
Categories: देश

दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द होगी DA में बढ़ोतरी

DA Increase 2025: दिवाली से पहले केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगियों को जल्द ही DA में बढ़ोतरी की सौगात मिलने वाली है.

DA Hike 2025: त्योहारों का मौसम नज़दीक आते ही भारत के केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगी महंगाई भत्ते (Dearness Allowance – DA) और महंगाई राहत (Dearness Relief – DR) में अगली बढ़ोतरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यह वृद्धि केवल आय बढ़ाने का साधन नहीं है, बल्कि त्योहारों के समय बढ़ती कीमतों और खर्चों का सामना करने में एक महत्वपूर्ण वित्तीय सहारा भी बनती है.

पिछली DA/DR बढ़ोतरी

मार्च 2025 में केंद्र सरकार ने DA/DR में 2% की वृद्धि की घोषणा की थी, जो 1 जनवरी 2025 से लागू हुई। इस बढ़ोतरी के साथ ही पिछले महीनों का बकाया भुगतान भी किया गया. इस संशोधन के बाद DA/DR की दर 55% तक पहुंच गई थी, जिससे कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दैनिक खर्चों और त्योहारों की तैयारियों के लिए अतिरिक्त धनराशि मिली.

अगली बढ़ोतरी कब और कितनी?

सूत्रों के अनुसार, अगली DA/DR बढ़ोतरी अक्टूबर 2025 के दूसरे सप्ताह तक दिवाली से पहले घोषित होने की उम्मीद है. प्रस्तावित वृद्धि लगभग 3% होगी, जिससे DA/DR की दर 58% हो जाएगी.

सातवें वेतन आयोग के अनुसार केंद्र सरकार के कर्मचारी कोअगर 18,000 रुपये न्यूनतम मूल वेतन वाले कर्मचारियों की मासिक आय में 3% DA वृद्धि से 540 रुपये का इज़ाफ़ा होगा, जिससे उनकी कुल मासिक आय बढ़कर 28,440 रुपये हो जाएगी. वहीं पेंशनभोगी को अगर 9,000 रुपये न्यूनतम मूल पेंशन पाने वाले पेंशनभोगियों को 3% DR वृद्धि के तहत 270 रुपये का लाभ मिलेगा, जिससे उनकी मासिक पेंशन 14,220 रुपये हो जाएगी. यह वृद्धि 1 जुलाई 2025 से प्रभावी होने की उम्मीद है, और पिछले महीनों का बकाया भी इसमें शामिल होगा.

क्या हैं DA/DR का महत्व?

केंद्र सरकार साल में दो बार 1 जनवरी और 1 जुलाई DA और DR को संशोधित करती है, ताकि कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की आय मुद्रास्फीति के साथ तालमेल बनाए रख सके. वर्तमान में 55% DA/DR दर पर, केंद्र सरकार के कर्मचारी 27,900 रुपये मासिक (मूल वेतन + DA) और पेंशनभोगी 13,950 रुपये मासिक (मूल पेंशन + DR) प्राप्त कर रहे हैं.

त्योहारों पर क्या पड़ेगा इसका असर?

अनुमानित 3% की वृद्धि से दिवाली पर कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को अतिरिक्त धनराशि मिलेगी, जो खरीदारी, उपहार और जश्न मनाने में मदद करेगी. इस बढ़ोतरी से महंगाई के बढ़ते बोझ को कुछ हद तक कम करने में भी सहायता मिलेगी.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा ट्विस्ट! 8 आरोपी अनिल पंडित से जुड़े, अब किसकी शरण में राधा-बबीता?

Tiger Shroff Firing Case : टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई पुलिस ने 11 आरोपियों…

Last Updated: October 27, 2026 14:23:49 IST

Toll Tax New Rule: 1 नवंबर से मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें ₹1500 और ₹3000 की फीस का नियम

Fastag Annual Pass: 1 नवंबर 2026 से टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने…

Last Updated: October 27, 2026 14:02:40 IST

‘सद्गुरु एन एक्स न्यूमैटिक फिटिंग’ के प्रोपराइटर रविंद्र हिरोजी साटम की प्रेरक कहानी, विदेशी फिटिंग से स्वदेशी निर्माण तक

Ravindra Hiroji Satam: कारोबार में सफलता हासिल करने के लिए मेहनत, धैर्य और लगातार प्रयास…

Last Updated: October 27, 2026 13:58:40 IST

स्वसेवा के संस्थापक चेतन बांगड़े को मिला ‘भारत की शान’ पुरस्कार

चेतन बांगड़े का शुरुआती करियर कॉर्पोरेट क्षेत्र में काफी सफल रहा. उनकी उपलब्धियों के लिए…

Last Updated: October 27, 2026 13:52:28 IST

‘ड्रीम बिग, प्लान बिग, अचीव बिग’! सौरभ महाजन को मिला भारत की शान सम्मान, जानें उनका विजन

नई पीढ़ी की सोच, नेतृत्व और सकारात्मक बदलाव को नई दिशा देने वाले युवा पॉडकास्टर,…

Last Updated: October 27, 2026 14:15:13 IST

Vivo Y600 लॉन्च. 10,000mAh बैटरी और 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ आया फोन, जानें कीमत

Vivo Y600 चीन में लॉन्च हो गया है। फोन में 10,000mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले,…

Last Updated: October 27, 2026 13:22:33 IST