होम / Chandrayaan 3: चंद्रयान-3 का काउंटडाउन शुरू, आज दोपहर 2:35 में होगा लॉन्च

Chandrayaan 3: चंद्रयान-3 का काउंटडाउन शुरू, आज दोपहर 2:35 में होगा लॉन्च

Shubham Pathak • LAST UPDATED : July 14, 2023, 5:00 am IST

India News(इंडिया न्यूज),Chandrayaan 3: भारत को एक और उपल्बधी मिलने में मात्र कुछ घंटो बचे हुए है। जहां चंद्रयान-3 मिशन की लॉन्चिंग का काउंटडाउन शुरू हो गया है। बता दें कि, चंद्रयान-3 लॉन्च मिशन को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा (Sriharikota) से आज यानी शुक्रवार (14 जुलाई) को दोपहर 2:35 बजे लॉन्च करने की तैयारी है। जिसके बारे में जानकरी देते हुए ISRO ने गुरुवार 13 जुलाई तो ट्वीट कर बताया कि, भारत के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) के लॉन्च का काउंटडाउन शुरू हो गया है।

लॉन्चिंग रिहर्सल बुधवार को ही हुआ पूरा (Chandrayaan 3)

मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, चंद्रयान-3 मिशन की लॉन्चिंग की प्रक्रिया का 24 घंटे का लॉन्च रिहर्सल बुधवार को हीं पूरा कर लिया गया था। जिसके बारे में ISRO के वरिष्ठ अंतरिक्ष वैज्ञानिक जी माधवन नायर ने कहा कि, चंद्रमा तक पहुंचने के चंद्रयान-3 मिशन को सभी पहलुओं पर सफल होना चाहिए ताकि भारत अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में एक अहम पड़ाव पार कर सके। इसके बाद नायर ने ये भी कहा कि, ये बहुत कठिन और जटिल प्रक्रिया है और हम इसे पहली बार अज्ञात क्षेत्र में करने जा रहे हैं। काफी बेसब्री है, हमें धर्य रखकर इसे देखना चाहिए।

चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग चांद पर कब?

बता दें कि, इस मिशन को प्रक्षेपण यान मार्क-3 से लॉन्च किया जाना है। जिसके बारे में इसरो के वैज्ञानिक से फैट बॉय कहते हैं कि, ये अब तक लगातार छह सफल अभियानों को पूरा कर चुका है। चंद्रयान-3 की चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग अगस्त के आखिर में निर्धारित है।

चार साल पहले हुए थे असफल

बता दें कि, आज से चार साल पहले 2019 में चंद्रयान-2 मिशन के दौरान लैंडर के सॉफ्ट लैंडिंग करने में सफलता नहीं मिल पाई थी। जिसे मद्देनजर रखते हुए चंद्रयान-3 मिशन को भारत के लिए काफी अहम माना जा रहा है। वहीं वरिष्ठ वैज्ञानिक माधवन नायर ने ये भा कहा कि, राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी ने करीब चार साल पहले चंद्रयान-2 की सॉफ्ट लैंडिंग के दौरान आई समस्या के समाधान के लिए कई उपाय किए थे और प्रणालियों को मजबूत किया था।

ये भी पढ़े

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Live Update: छठे चरण के लिए आज होगा मतदान, यहां जानें पल-पल की अपडेट-Indianews
Panna Gemstone: क्या होते है पन्ना पहनने के फायदे? इन लोगों को पहनना चाहिए पन्ना
Aaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार का दिन इन राशियों के लिए खास, जानें क्या कहता है आपका राशिफल-Indianews
Lok Sabha Election Phase 6: उत्तर प्रदेश के इन सीटों पर होगी कांटे की टक्कर, जानें प्रमुख निर्वाचन क्षेत्र और उम्मीदवार-Indianews
Ajit Doval: टेक्नोलॉजी के जरिए दुश्मन के बुरे इरादों को…, NSA अजीत डोभाल ने इजरायल की सराहना-Indianews
Sunita Williams: तीसरी बार अंतरिक्ष जाने को तैयार है सुनीता विलियम्स, जानें कब होगी लॉन्चिंग-Indianews
Lok Sabha Election Phase 6: पर्याप्त छाया, पीने के पानी और अन्य सुविधाओं का करें इंतजाम, चुनाव आयोग का निर्देश- Indianews
ADVERTISEMENT