Hindi News / Indianews / Chandrayaan 3 Moon Video Pragyan Rover Started Walking On The Moon Beautiful Video Surfaced

Chandrayaan 3 Moon Video: चांद पर प्रज्ञान रोवर ने शुरू किया चलना, सामने आया खूबसूरत वीडियो

India News (इंडिया न्यूज़), Chandrayaan 3 Moon Video: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गुरुवार (24 अगस्त) को चंद्रयान-3 के कैमरे में कैद हुई लैंडिंग के समय की वीडियो जारी की है। इसरो ने ट्वीट किया कि लैंडर इमेजर कैमरे ने टचडाउन से ठीक पहले चंद्रमा की ये तस्वीरें खींची थी। इसरो के चंद्रयान-3 के […]

BY: Divya Gautam • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज़), Chandrayaan 3 Moon Video: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गुरुवार (24 अगस्त) को चंद्रयान-3 के कैमरे में कैद हुई लैंडिंग के समय की वीडियो जारी की है। इसरो ने ट्वीट किया कि लैंडर इमेजर कैमरे ने टचडाउन से ठीक पहले चंद्रमा की ये तस्वीरें खींची थी। इसरो के चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने बुधवार शाम को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की थी। इसी के साथ चांद के हिस्से पर पहुंचने वाला भारत पहला देश बन गया। इस वीडियो में चांद की सतह पर गहरे गड्ढे दिखाई पड़ रहे हैं जब लैंडर नीचे उतर रहा था, ये तबका वीडियो है।

प्रज्ञान रोवर ने शुरू किया चलना

चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर ने मिशन ऑपरेशन कंप्लेक्स (एमओएक्स), इस्ट्रैक को मैसेज भेजा है कि चंद्रमा पर चलना शुरू। इससे पहले इसरो ने बताया था कि मिशन की सभी गतिविधियां निर्धारित समय पर हो रही हैं और सभी प्रणालियां सामान्य हैं। लैंडर मॉड्यूल पेलोड ILSA, RAMBHA और ChaSTE शुरू हो गए हैं।

100 मीटर के दायरे में 14 दुकानों में हुई चोरी, UPI पेमेंट की वजह से हुआ ऐसा चमत्कार, हाथ मलते रह गए चोर

14 दिन तक होगी खोज

इसरो चीफ एस सोमनाथ ने बताया कि सॉफ्ट लैंडिंग के बाद के सारे प्रयोग चलेंगे। ये सभी चंद्रमा के एक दिन में जो पृथ्वी के 14 दिन के बराबर है। उसमें पूरे किए जाएंगे उन्होंने कहा था कि जब तक सूरज की रोशनी रहेगी, सारी प्रणालियों को ऊर्जा मिलती रहेगी और चांद पर हमारा प्रज्ञान रोवर चलता रहेगा।

ये भी पढ़ें- Japan Release Radioactive Water​: जापान ने छोड़ा रेडियोएक्टिव पानी, आगबबूला हुआ चीन- कोरिया

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue