Hindi News / Indianews / Chandrayaan 3 %e0%a4%95%e0%a5%80 %e0%a4%b8%e0%a4%ab%e0%a4%b2%e0%a4%a4%e0%a4%be %e0%a4%95%e0%a5%8b %e0%a4%9a%e0%a5%80%e0%a4%ab %e0%a4%9c%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%b8 %e0%a4%91%e0%a4%ab

Chandrayaan-3 की सफलता को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने बताया गर्वपूर्ण, कहा- राष्ट्र की प्रगति में…

India News (इंडिया न्यूज़), Chandrayaan-3: भारत ने आज एक ऐसा इतिहास रचा है जिसे पूरी दूनिया देख रही है। दूनियाभर के लोगों के लिए ये शायद आश्चर्य की बात होगी के मात्र 600 करोड़ रुपए की लागत में ये मिशन तैयार हुआ है। इस कामियाबी और इन सब बातों को देखते हुए आज पूरे भारतियों के […]

BY: Mudit Goswami • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज़), Chandrayaan-3: भारत ने आज एक ऐसा इतिहास रचा है जिसे पूरी दूनिया देख रही है। दूनियाभर के लोगों के लिए ये शायद आश्चर्य की बात होगी के मात्र 600 करोड़ रुपए की लागत में ये मिशन तैयार हुआ है। इस कामियाबी और इन सब बातों को देखते हुए आज पूरे भारतियों के भारत के विज्ञान पर गर्व है। इसे लेकर भारत के विज्ञान से लेकर राजनीति और मनोरजन जगत के लोगों की बधाईयों का ताता लगा है। इसी क्रम में भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने भी शुभकामनाएं दी।

मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने दी शुभकामनाएं

उन्होंने कहा कि हमारे महान राष्ट्र के नागरिक के रूप में यह बेहद गर्व की बात है कि मैंने आज चंद्रमा पर चंद्रयान 3 की उल्लेखनीय लैंडिंग देखी। चंद्र मिशन की सफलता ने भारत को चंद्र सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करने वाले चुनिंदा देशों के समूह में शामिल कर दिया है। यह और भी महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला एकमात्र देश है। इससे वैज्ञानिक अनुसंधान और खोज के नए रास्ते खुलेंगे। यह राष्ट्र की प्रगति में एक मील का पत्थर दर्शाता है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर टीम इसरो और वैज्ञानिक समुदाय को मेरी हार्दिक बधाई। उन्होंने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

बार बार हार कर बौखला गए राहुल गांधी, अपनी ही पार्टी में ढूंढ निकाले चोर? कही ऐसी बात, लाल हो जाएंगी सोनिया गांधी की आंखें

Chandrayaan-3

 

गौरतलब है कि भारत का अभूतपूर्व मिशन चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने चंद्रमा के साउथ पोल में सॉफ्ट लैंडिंग की है। इस अप्रतिम उपलब्धी को पाने वाला भारत पहला देश बन गया है। यानि भारत पहला देश है जिसने सॉउथ पोल में सफलतापुर्वक लैंडिंग की है। मालूम हो कि इससे पहले जितने भी मिशन चंद्रमा पर गए हैं वो सभी चंद्र भूमध्य रेखा के उत्तर या दक्षिण में कुछ डिग्री अक्षांश पर ही पहुंच पाए हैं।

Tags:

Chandrayaan-3chandrayaan-3 latest news todayChandrayaan-3 latest updatechandrayaan-3 live updatesChief Justice of IndiaIndia newslatest news in hindi

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue