India News (इंडिया न्यूज), IMD Weather Update 30 September 2023: मानसून खत्म होने को है लेकिन बारिश थमने का नाम नहीं ले रही। 3 महीने तक भिगोने के बाद भी देश के कई ऐसे राज्य हैं जहां अब भी बरसात हो रही है। हालांकि तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इसी के साथ आने वाले अगले 1-2 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी फिर से होने के आसार लग रहे हैं। जानते हैं मौसम विभाग के ताजा अपडेट।
जानकारी के अनुसार कर्नाटक के उत्तरी तट, दक्षिण कोंकण और गोवा के पास पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर एक कम दबाव (Weather Update 30 September 2023) का क्षेत्र पैदा हो गया है। जो कि अगले 24 घंटों के दौरान धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे जा रहा है।
IMD Weather Update 30 September (PC: Social Media)
मौसम विभाग की मानें तो आज उत्तर प्रदेश, सिक्किम, पूर्वी मध्य प्रदेश और आंतरिक तमिलनाडु में हल्की बारिश (Weather Update 30 September 2023) होने के आसार हैं। वहीं पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ का भी वही हाल है। बिहार के कुछ जगहों से लेकर, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, विदर्भ, मराठवाड़ा, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बरसात लोगों को भीगा सकती है। बात करें अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ जगहों कि तो, तटीय कर्नाटक, केरल, कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें:-