Chhagan Bhujbal's Helicopter: महाराष्ट्र सरकार में कद्दावर मंत्री छगन भुजबल अब बड़े विवाद में घिर सकते हैं, क्योंकि उनका हेलिकॉप्टर कार पार्किंग में उतर गया.
Chhagan Bhujbal: कार पार्किंग में लैंड कर गया मंत्री जी का हेलिकॉप्टर
Chhagan Bhujbal’s Helicopter: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख नेता अजित पवार का जनवरी, 2026 के अंतिम सप्ताह में एक भीषण विमान दुर्घटना में निधन हो गया. इस हादसे में पायलट समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों की जान चली गई थी. यह विमान हादसा इतना भीषण था कि मलबे में शव तक तलाशने में घंटों की मेहनत करनी पड़ी. इस बीच मुंबई से कुछ ही घंटे की दूरी पर पुणे शहर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. महाराष्ट्र सरकार में कद्दावर मंत्री छगन भुजबल का हेलिकॉप्टर पुणे जिले के पुरंदर तालुका स्थित खानवडी गांव में सीधे कार पार्किंग में उतर गया. वह एक स्कूल का उद्घाटन करने के लिए आ रहे थे. छगन भुजबल पूरी तरह से सुरक्षित हैं. इसके बाद पूरे महाराष्ट्र में हड़कंप की स्थिति है. मामला संज्ञान में आने के बाद अब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने की बात कही है.
इस मामले के सामने आते ही इस घटना को लेकर सुरक्षा नियमों की अनदेखी के गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर को निर्धारित हेलीपैड के बजाय पार्किंग एरिया में लैंड कराया गया. इससे स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. इस लापरवाही से किसी बड़े हादसे की आशंका भी जताई जा रही है. घटना के बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं कि आखिर इतनी बड़ी चूक कैसे हुई और इसके लिए जिम्मेदार कौन है? अब सभी की नजर इस पर है कि इस पूरे मामले में पायलट का क्या कहना है. आखिर किस मजबूरी में उसने हेलिकॉप्टर कार पार्किंग में उतारा?
हेलिकॉप्टर के कार पार्किंग में उतारे जाने के बाद मंत्री छगन भुजबल पूरी तरह सुरक्षित हैं. वहीं, इसमें पायलट की लापरवाही सामने आई है. मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने साफ किया कि इस पूरी घटना की जांच कराई जाएगी.
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री छगन भुजबल का हेलिकॉप्टर कार पार्किंग में उतारने को लेकर पहली नजर में पायलट की लापरवाही भी सामने आ रही है.यह घटना तब हुई जब छगन भुजबल नासिक से पुणे के खानवडी में एक जिला परिषद स्कूल के उद्घाटन कार्यक्रम के लिए जा रहे थे.
उधर, अचानक हुई लैंडिंग से कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों के बीच डर का माहौल बन गया. बताया जा रहा है कि जैसे ही हेलिकॉप्टर की लैंडिंग हुई तो इसकी धूल काफी ऊपर तक उड़ी, जिसके बाद ग्राणीण डर गए. इसके बाद तुरंत मौके पर पहुंचे.
Song Secrets: बॉलीवुड में कुछ ऐसे गाने रिलीज हुए, जिन्होंने इतिहास रच दिया. ऐसा ही…
Sundar Lal Patwa: मध्य प्रदेश में जब सुंदर लाल पटवा मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने सड़कों…
UP Vehicle Alert: उत्तर प्रदेश के वाहन चालकों के लिए एक बड़ा अपडेट: नई नीति…
आईपीएल 2026 का 17वां मैच आज पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद (Punjab Kings vs Sunrisers…
IAS Tukaram Mundhe: IAS अधिकारी तुकाराम मुंडे, जिन्हें प्रशासनिक सेवा में एक गतिशील और अनुशासित…
Salman Khan Matrabhoomi Update: सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को लेकर आए दिन कुछ न…