होम / Congress ने झारखंड में जारी की 21 उम्मीदवारों की पहली सूची, कई बड़े दिग्गज लिस्ट में शामिल

Congress ने झारखंड में जारी की 21 उम्मीदवारों की पहली सूची, कई बड़े दिग्गज लिस्ट में शामिल

Ankita Pandey • LAST UPDATED : October 22, 2024, 8:45 am IST
ADVERTISEMENT
Congress ने झारखंड में जारी की 21 उम्मीदवारों की पहली सूची, कई बड़े दिग्गज लिस्ट में शामिल

Jharkhand Assembly elections Congress list: झारखंड विधानसभा चुनाव कांग्रेस की पहली सूची

India News (इंडिया न्यूज),  Jharkhand Assembly elections Congress list: कांग्रेस ने सोमवार को आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पार्टी द्वारा घोषित 21 उम्मीदवारों में राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय कुमार भी शामिल हैं। झारखंड  में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के साथ गठबंधन में है।

किसको कहां से मिला है टिकट

उरांव अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित लोहरदगा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि कुमार, जो त्रिपुरा, ओडिशा और नागालैंड के पार्टी प्रभारी हैं, को जमशेदपुर पूर्वी निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है। मांडर (एसटी) निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा विधायक शिप्ली नेहा तिर्की को फिर से उसी सीट से चुनाव लड़ने के लिए नामित किया गया है। उनके पिता बंधु तिर्की आगामी झारखंड चुनावों में कांग्रेस की घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

डॉक्टरों के सामने झुकी ममता बनर्जी, बैठक के बाद जूनियर डॉक्टर्स ने उठाया ये कदम

सूची में नामित अन्य प्रमुख नेताओं में जामताड़ा से इरफान अंसारी, पोरेयाहाट से प्रदीप यादव, मांडू से जय प्रकाश पटेल, जमशेदपुर पश्चिम से बन्ना गुप्ता, जरमुंडी से बादल पत्रलेख, महगामा से दीपिका पांडे सिंह, बड़कागांव से अंबा प्रसाद साहू, ममता देवी शामिल हैं। रामगढ़, हजारीबाग से मुन्ना सिंह, बेरमो से कुमार जय मंगल, झरिया से पूर्णिमा नीरज सिंह, बाघमारा से जलेश्वरो महतो, जगनाथपुर (एसटी) से सोना राम सिंकू, खिजरी (एसटी) से राजेश कच्छप, हटिया से अजय नाथ सहदेव, भूषण बारा सिमडेगा (ST), नमन विक्सल कोंगारी कोलेबिरा (ST), रामचन्द्र सिंह मनिका (ST) से मैदान में उतारा है।

बैठक के बाद किया नाम का ऐलान

इससे पहले, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेताओं सहित कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर विचार-विमर्श किया। कांग्रेस झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के साथ गठबंधन में है। झारखंड में चुनाव 13 नवंबर और 20 नवंबर को दो चरणों में होंगे और मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

Rajasthan Weather : दिवाली से पहले बिगड़ सकता है मौसम! कई जिलों को लेकर IMD का अलर्ट

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT