इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :
Corona Update : देशभर में कोरोना के मामलों में लगातार उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। पर वहीं आज फिर इस संख्या में काफी उछाल आया है। केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार शनिवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में देशभर में कोविड-19 के 3,805 नए केस सामने आए हैं। वहीं कुछ राज्यों में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकारों ने कई जिलों में मास्क लगाना भी अनिवार्य कर दिया है।
Corona Update Today 22 September
#COVID19 | India reports 3,805 fresh cases, 3,168 recoveries, and 22 deaths in the last 24 hours. Active cases 20,303 pic.twitter.com/ZfJQ43syNE
— ANI (@ANI) May 7, 2022
पिछले 24 घंटे में कोरोना से 22 लोगों ने अपनी जान गंवाई है भारत में कोरोना की शुरुआत से अब तक कुल 5,24,024 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि पिछले 24 घंटों में 3,168 कोविड मरीज ठीक भी हुए हैं। देश में महामारी की शुरुआत के बाद से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,25,54,416 हो गई है। अभी रिकवरी रेट 98.74 फीसदी है। देश भर में अब तक कुल 1,90,00,94,982 लोगों को कोविड वैक्सीन लग चुकी है ।
Corona Update
शुक्रवार को देश में कोरोना के 3,545 नए मामले सामने आए थे जबकि गुरुवार को देश में कोरोना के 3,275 नए मामले आए । आधिकारिक जानकारी के अनुसार देश में अब कोरोना के कुल 20,303 एक्टिव केस हो गए हैं।
Corona Update Today 7 May 2022
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, यहां मिल रहा है सबसे सस्ता Petrol Diesel
यह भी पढ़ें: दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता Tejinder Bagga गिरफ्तार, पंजाब पुलिस ने किया अरेस्ट
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube