इंडिया न्यूज, बीजिंग:
Coronavirus China Today Update चीन की आर्थिक राजधानी शंघाई में कोरोना ने एक बार फिर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मार्च से चीन में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। देश के सबसे ज्यादा आबादी वाले शहर शंघाई में हालात सबसे ज्यादा खराब हो गए हैं।
सख्त पाबंदियों के बावजूद इस शहर में राहत मिलती नहीं दिख रही है। कल इस शहर में कोरोना के सात और मरीजों की मौत हो गई। दो दिन में इस शहर में कोरोना के दस मरीजों की मौत हो गई है। कोविड-19 की नई लहर में गत सप्ताहांत रविवार को तीन मरीजों की मौत हुई थी। अब तक चीन में कुल 4,648 लोगों की कोविड के चलते जान जा चुकी है।
Coronavirus China Today Update
Also Read : Corona Update : मास्क पर फिर बढ़ सकती है सख्ती, बुधवार 20 अप्रैल को डीडीएमए की बैठक में होगा फैसला
चीन में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले शंघाई में ही आ रहे हैं। इस शहर में कल कोविड के 20,416 नए केस सामने आए। इनमें 3,084 मामले लक्षण वाले पाए गए ेहैं। रविवार को लक्षण वाले 2,417 केस दर्ज किए गए थे।
सोमवार को लक्षणहीन कोविड मरीजों की संख्या 17,332 थी। समूचे चीन में कल 21,600 नए मामले दर्ज किए गए जिनमें से 20,416 सिर्फ शंघाई के हैं। नेशनल हेल्थ कमीशन ने आज यह जानकारी दी। कोविड के कुल मामलों की संख्या बढ़कर अब चीन में 1,88,351 हो गई है।
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube