झारखंड के हजारीबाग में दिनदहाड़े एक बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दिया गया. दो लोग अकाउंट खुलवाने के नाम पर बैंक पहुंचे और उन्होंने अंदर घुसकर करोड़ों की लूट को अंजाम दिया और फरार हो गए.
झारखंड में बैंक में करोड़ों की लूट
Jharkhand Bank Robbery Case: झारखंड के हजारीबाग में दो लोग करंट अकाउंट खुलवाने के नाम पर बैंक में घुसे. इसके बाद उन्होंने मैनेजर के साथ मारपीट की और बैंक से लगभग 3 किलो सोना और 4 लाख रुपए उड़ा लिए. दरअसल झारखंड के हजारीबाग ज़िले के बरही इलाके में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की ब्रांच में चार नकाबपोश अपराधियों ने फिल्मी अंदाज़ में बड़ी डकैती को अंजाम दिया. उन्होंने केवल 10 मिनट में बैंक का करोड़ों का सामान लूट लिया. कहा जा रहा है कि उनके पास हथियार थे, जिनके दम पर उन्होंने वहां लोगों को डराया और फिर लूट को अंजाम दिया.
जानकारी के अनुसार, दो अपराधी पहले करंट अकाउंट खुलवाने के बहाने बैंक के अंदर दाखिल हुए. कुछ ही पलों बाद उनके दो साथी भी बैंक में घुस गए. हथियारों से लैस बदमाशों ने बैंक कर्मचारियों को धमकाया. उन्होंने सभी को एक तरफ खड़ा किया और बैंक मैनेजर के साथ मारपीट भी की. अपराधियों ने महज़ 10 मिनट के अंदर बैंक से करीब 4 लाख रुपये नकद और गोल्ड लोन के लगभग 3 किलो सोने पर हाथ साफ कर दिया.
अनुमान है कि लूटे गए सोने की कीमत ढाई से तीन करोड़ रुपये के बीच हो सकती है. घटना 24 अप्रैल को दोपहर 3:19 बजे से 3:29 बजे के बीच हुई. वारदात को अंजाम देने के बाद चारों अपराधी फरार हो गए. मामले की पुष्टि एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने की है. उन्होंने इस मामले के बारे में बताया कि बैंक ऑफ महाराष्ट्रे में घुसकर दो लोगों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए तमाम कोशिशें कर रही है. पुलिस ने पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी है और बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अपराधियों की तलाश तेज़ कर दी गई है.
वहीं नई तैनाती के बाद हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के लिए यह बड़ी चुनौती मानी जा रही है क्योंकि अपराधियों ने खुलेआम पुलिस व्यवस्था को चुनौती दी है. अब स्थानीय लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या पुलिस जल्द इन डकैतों तक पहुंचेगी या फिर अपराधी कानून को ठेंगा दिखाकर बच निकलेंगे?
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…
Pakistan terror links: कर्नाटक के बीदर में 24 वर्षीय विशाल कुमार मेट्रे को पाकिस्तान स्थित…
Pitru Paksha: पितृ पक्ष में श्राद्ध और पिंडदान को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने…
लुधियाना में एक सैनिक पर अपने साथी सैनिक की पत्नी के साथ बलात्कार का आरोप…
IND vs WI | KL Rahul 10,000 International Runs: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में…