Pakistani Waqar Zaka: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है. जिसमें पाकिस्तानी शख्स वकार जका उत्तराखंड के कोटद्वार के रहने वाले दीपक कुमार की मदद करने के लिए आगे आए हैं और दुबई में जिम खोलने के लिए पूरा आर्थिक मदद करने की पेशकश की है.
उत्तराखंड के कोटद्वार में मुस्लिम बुजुर्ग की मदद करने वाले दीपक कुमार की मदद के लिए पाकिस्तानी शख्स वकार जका सामने आए हैं. उन्होंने दुबई में जिम खोलने के लिए पूरी मदद करने की पेशकश की है.
Uttarakhand Deepak Kumar: उत्तराखंड के कोटद्वार में हिंदूवादी भीड़ के सामने एक मुस्लिम बुजुर्ग की दुकान बचाने के लिए सामने आए दीपक कुमार की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. इस विवाद के सामने आने के बाद उनके जिम में लोगों की भारी कमी हो गई है. दीपक के अनुसार, पहले उनके जिम में करीब 150 सदस्य रोजाना आते थे, लेकिन अब यह संख्या घटकर सिर्फ 12 से 15 रह गई है. दीपक ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया था कि उनका जिम किराए की इमारत में चलता है.
दीपक की इस समस्या को देखते हुए पाकिस्तान के एक शख्स ने दीपक की मदद करने की पेशकश की है. दुबई में जिम खोलने के लिए पूरी तरह से मदद करने की अपील की है. इस पाकिस्तानी शख्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो डालकर मदद की पेशकश की है.
पाकिस्तानी शख्स की एक्स प्रोफाइल के मुताबिक उसका नाम वकार जका है. जो एक इन्वेस्टर है और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है. इस वीडियो में उन्होंने कहा कि मोहम्मद दीपक साहब आपने जो किया है वो काबिले तारीफ है. अगर आपको इंडिया में थोड़ी सी भी समस्या हो रही है तो आपका जिम और आपके पूरे परिवार को दुबई में शिफ्ट कराने का पूरा खर्चा मैं उठाउंगा. इसके अलावा, वो इस वीडियो में आगे कहते हैं कि ये वीडियो मैं सिर्फ अपना रिच बढ़ाने के लिए नहीं कर रहा हूं. आपको अगर मेरा नाम नहीं पता तो मेरा नाम वकार जका है. इसके अलावा, उन्होंने एक पाकिस्तानी हिंदू की किस तरह से मदद की, उसकी पूरी डिटेल दी है.
आपने इंसानियत के लिए जो किया है. मुझे पता है कि आपका नाम मोहम्मद दीपक तो नहीं है. लेकिन जो आपने बात बोल दी. उसके बाद मैं समझता हूं कि ये इंसानियत की सबसे बड़ी खिदमत है. दीपक साहब आपको नुकसान पहुंचाने की बात हो रही है या सरकार आपकी मदद नहीं कर रही है. मैं आपको शत प्रतिशत आर्थिक मदद करने के लिए तैयार हूं. मुझे बदले में कुछ नहीं चाहिए. न मेरी तारीफ में कोई वीडियो बनाना है. आपको जब दुबई शिफ्ट होना हो, प्लीज मुझे बताइएगा. मैं आपके जिम को शत प्रतिशत फंड करना चाहूंगा.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उत्तराखंड के रहने वाले दीपक कुमार ने 26 जनवरी को एक 70 वर्षीय मुस्लिम दुकानदार के समर्थन में आवाज उठाई थी. आरोप है कि हिंदूवादी संगठन के लोग दुकानदार को दुकान के नाम से बाबा शब्द हटाने के लिए दबाव बना रहे थे. इसी दौरान दीपक ने उनका विरोध किया. जब विवाद के दौरान उनसे नाम पूछा गया तो उन्होंने कहा, मेरा नाम मोहम्मद दीपक है. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसके बाद दीपक अचानक चर्चा में आ गए, लेकिन साथ ही उन्हें अवांछित ध्यान और विरोध का सामना भी करना पड़ा.
DC vs MI Predicted Playing XI: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच 4 अप्रैल…
एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस लड़की ने…
Delhi Gold Price Today: इस हफ्ते अब तक, सोने की कीमतों में काफी गिरावट देखने…
Silver Price Today: दिल्ली में चांदी की दरें आमतौर पर अंतरराष्ट्रीय बाजारों के साथ-साथ बदलती…
DC vs MI Live Streaming : टीवी चैनल के साथ-साथ ऐप पर भी आप मैच का…
Aadhaar Card Mismatch: यदि आपके पैन कार्ड और आधार कार्ड पर लिखा नाम आपस में…