Hindi News / Indianews / Delhi Five Hottest Seats On Which Whole World Has Its Eyes Set Arvind Kejriwal Atishi Parvesh Verma Ramesh Bidhuri

दिल्ली की 5 सबसे हॉट सीट, जिनपर टिकी है पूरी दुनिया की नजर, जानिए किन दिग्गजों की किस्मत दांव पर?

Delhi Election Results: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के नतीजे आएंगे, लेकिन सबकी नजर उन पांच हॉट सीटों पर रहेगी, जिन पर उलटफेर के सबसे ज्यादा आसार हैं।

BY: Sohail Rahman • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Delhi Election Results: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। शनिवार (8 फरवरी, 2025) को सुबह 8 बजे से रुझान आने शुरू हो जाएंगे। मतगणना केंद्रों पर अभी से उत्सुकता का माहौल बन गया है। मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के नतीजे आएंगे, लेकिन सबकी नजर उन पांच हॉट सीटों पर रहेगी, जिन पर उलटफेर के सबसे ज्यादा आसार हैं। 

ये है दिल्ली की हॉट सीट

अगर हम दिल्ली की हॉट सीट की बात करें तो, नई दिल्ली, कालकाजी, जंगपुरा, ओखला और मालवीय नगर  हैं। इन सीटों पर अरविंद केजरीवाल, आतिशी, मनीष सिसोदिया, अमानतुल्लाह खान और सोम नाथ भारती की किस्मत दांव पर लगी है। दिल्ली चुनाव में अगर कोई सबसे हॉट सीट है तो वह नई दिल्ली विधानसभा सीट है, जिस पर लोगों की नजरें मतगणना वाले दिन सुबह से ही टिकी रहेंगी। इस सीट पर आप के अरविंद केजरीवाल, भाजपा के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

बाला साहब की मानेंगे या राहुल गांधी की? वक्फ बिल पर उद्धव से फडणवीस ने पूछा ऐसा सवाल, सुन पूरे विपक्ष का कॉन्फिडेंस डगमगा जाएगा

Delhi Election Results (दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे)

आज किसकी चमकेगी किस्मत और किसे मिलेगा बड़ा सरप्राइज? जानिए अपने मूलांक का हाल!

आतिशी के सामने बिधूड़ी और अलका लांबा

कालकाजी विधानसभा सीट को आप उम्मीदवार और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी का गढ़ बताया जा रहा है, लेकिन भाजपा ने रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस ने अलका लांबा को मैदान में उतारकर मुकाबला दिलचस्प बना दिया है। तो वहीं दूसरी तरफ, जंगपुरा विधानसभा सीट से दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की किस्मत दांव पर है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, मनीष सिसोदिया की गिनती आप के प्रभावशाली नेताओं में होती है। पार्टी ने उन्हें इस सीट से मैदान में उतारा है। उनका मुकाबला भाजपा नेता तरविंदर सिंह मारवाह और कांग्रेस नेता फरहाद सूरी से है। तीनों नेताओं का इलाके में अपना-अपना प्रभाव है।

अमानतुल्लाह खान के सामने शिफा और अरीबा

आम आदमी पार्टी ने ओखला विधानसभा सीट से अमानतुल्लाह खान को मैदान में उतारा है। कांग्रेस से अरीबा खान, भाजपा से मनीष चौधरी, एआईएमआईएम से शिफा उर रहमान चुनावी मैदान में हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि मतगणना में कौन जीतता है। अंत में मालवीय नगर विधानसभा सीट की बात करें तो, इस सीट को आप का गढ़ कहा जाता है। आम आदमी पार्टी ने यहां से सोमनाथ भारती को मैदान में उतारा है। उनके खिलाफ कांग्रेस उम्मीदवार जितेंद्र कुमार कोचर और भाजपा उम्मीदवार सतीश उपाध्याय मैदान में हैं।

Delhi Election Result 2025 LIVE: कमल खिलेगा या झाड़ू चलेगी? सुबह 8 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती

आपको जानकारी के लिए बता दें कि, दिल्ली चुनाव में यह सीट हॉट सीट मानी जा रही है। इन 5 सीटों के बारे में राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि, इस बार इन सीटों पर उलटफेर के आसार हैं, जिसमें सत्ता विरोधी लहर, उम्मीदवार का चयन, चुनावी वादों का प्रभावी होना जैसे कारक अहम भूमिका निभाएंगे।

अखाड़ों के विदा होने का सिलसिला शुरू, नागा संन्यासी भी चले बाबा विश्वनाथ के दरबार

 

Tags:

Delhi Election 2025Delhi Election Result 2025
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue