उत्तर भारत में अचानक कांपी धरती, दिल्ली-NCR से लेकर पंजाब तक दहशत! आखिर कहां था इस तगड़े भूकंप का केंद्र? पूरी जानकारी के लिए अभी पढ़ें.
उत्तर भारत में भूकंप के झटके
Earthquake Today India: दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. हिमाचल के कुल्लू और पंजाब के फिरोजपुर में कंपन इतना तेज था कि लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली में करीब 5 मिनट तक हलचल महसूस की गई, जिससे ऊंची इमारतों में रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई. USGS के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई है. इसका केंद्र अफगानिस्तान के जुर्म (Jurm) से लगभग 35 किलोमीटर दक्षिण में स्थित था.
चार देशों भारत, पाकिस्तान, अफ़गानिस्तान और ताजिकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए. हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी झटके महसूस हुए. रिपोर्टों के अनुसार, शुक्रवार को अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके जम्मू और कश्मीर सहित उत्तरी भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए.
लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि अगर भूकंप का केंद्र सैकड़ों किलोमीटर दूर अफ़गानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में था, तो दिल्ली-NCR में इतने तेज़ झटके क्यों महसूस किए गए? इसके मुख्य कारण हैं. आपको बता दें कि इस भूकंप की गहराई जमीन की सतह से 175 किलोमीटर नीचे थी. वैज्ञानिक सिद्धांतों के अनुसार, भूकंप जितनी ज़्यादा गहराई में आता है, उसके झटके उतनी ही दूर तक महसूस किए जाते हैं. भूकंप का केंद्र इतनी गहराई में होने के कारण, भूकंपीय तरंगें एक बहुत बड़े दायरे में फैल गईं और ठीक इसी वजह से काबुल से लेकर दिल्ली और श्रीनगर तक फैले एक विशाल क्षेत्र में ज़मीन कांप उठी.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भूकंप के झटके हल्के से मध्यम तीव्रता के थे. फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जानमाल की हानि की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि घबराएं नहीं, लेकिन सतर्क रहें. आफ्टरशॉक्स की संभावना को देखते हुए लोगों को खुले स्थानों में रहने और कमजोर भवनों से दूर रहने की सलाह दी गई है.
The 50 Reality Show Controversy: मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने…
युवराज सिंह ने बताया क्यों रहते हैं कमेंट्री की दुनिया से दूर? निजी टिप्पणियों पर…
7:11 Minute Viral Video Truth: सोशल मीडिया पर 'Marry Umair 7:11 Viral private video' नाम…
Delhi Earthquake Dangerous Zones: दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत पूरे उत्तर भारतीय क्षेत्र में भूकंप के…
Odisha Elephant Video: ओडिशा के ढेंकानाल के रिहायशी इलाके में घुसा विशाल जंगली हाथी, बेखौफ…
UP Scholarship Portal Reopen: यूपी में जिन छात्रों ने किसी वजह से स्कॉलरशिप और फीस…