<
Categories: देश

Weather News: घने कोहरे की चादर में लिपटा Delhi-NCR,नोएडा, गाजियाबाद में भी ठिठुरन भरी ठंड; मौसम विभाग का अलर्ट जारी

Delhi-NCR Weather News Update: दिल्ली-NCR में मौसम का हाल बिगड़ता हुआ नजर आ रहा है. कोहरे की चादर में राजधानी लिपट चुकी है. साथ ही दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी कर दी गई है.

Delhi-NCR Weather News Update: उत्तर-भारत में कड़ाके की ठंड की अहसास होने लगा है. मौसम विभाग ने भी ठंड को लेकर चेतावनी जारी कर दी है. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पंजाब-हरियाणा सभी राज्यों में शीत लहर का अलर्ट जारी कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, 20-21 नवंबर के बाद शीत लहर का नया दौर शुरु हो जाएगा. जिसके कारण ठंड काफी ज्यादा बढ़ जाएगी. दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आज से ही कोहरे की चादर देखने को मिल रही है.

दिल्ली-एनसीआर में आज का तापमान

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को मौसम साफ रहने की संभावना है. सुबह के समय कुछ जगहों पर हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहा. वायु प्रदूषण बढ़ने के कारण कई इलाकों में धुंध की मोटी चादर भी छाई रही. मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. कल शहर में मौसम साफ रहा. बुधवार को अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

खतरनाक स्तर पर पहुंचा दिल्ली-NCR का AQI

दिल्ली-एनसीआर में आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट और ठंड बढ़ने के आसार हैं. सर्द हवाएं ठिठुरन बढ़ाएंगी. अगले 2 से 3 दिनों में तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. सुबह के समय कोहरा भी छाया रह सकता है, जिससे लोगों को जल्दी बाहर निकलने में असुविधा हो सकती है. इस समय राजधानीवासी बढ़ते प्रदूषण स्तर से परेशान हैं. वायु गुणवत्ता लगातार बिगड़ रही है. आज सुबह एक बार फिर दिल्ली का AQI गंभीर श्रेणी में पहुंच गया. 

दिल्ली-NCR का तापमान

  • दिल्ली-14 डिग्री
  • नोएडा-14 डिग्री
  • गुरुग्राम-13 डिग्री
  • गाजियाबाद-13 डिग्री

दिल्ली एनसीआर में एयर पॉल्यूशन

दिल्ली में वायु प्रदूषण एक बार फिर गंभीर स्तर को पार करता हुआ नजर आ रहा है. 20 नवंबर को राजधानी का AQI 535 के करीब दर्ज किया गया है. यह दिल्लीवालों के लिए काफी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है. हवा इतनी ज्यादा खराब हो चुकी है कि लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. ये स्थिति तब है जब दिल्ली में GRAP-4 लागू कर दिया गया है. इसके बावजूद हवा में किसी तरह का कोई सुधार देखने को नहीं मिल रहा है. 

स्मॉग बढ़ा रहा लोगों की परेशानियां

दिल्ली-एनसीआर में सुबह और शाम के समय के हालात काफी ज्यादा बिगड़ चुके हैं.  कम तापमान और एयर पॉल्यूशन से लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कतें हो रही हैं. विजिबिलिटी भी काफी ज्यादा कम हो गई है. ऐसे में सड़कों पर सफर करना थोड़ा मुश्किल हो चुका है. 

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

बिग बॉस 20 में नाम लेने पर भड़के इमाम सिद्दीकी, सलमान खान को लिखा ओपन लेटर, बोले- ये गलत है

Salman Khan controversy: बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में अपना नाम लिए जाने…

Last Updated: October 4, 2026 22:23:46 IST

Anuppur murder case: मां का पसीजा दिल, रस्सी से बंधे बेटे को खोला, बाहर आते ही बना हैवान, परिवार के 4 लोगों को उतारा मौत के घाट

Anuppur murder case: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमोदा गांव में एक व्यक्ति पर…

Last Updated: October 4, 2026 20:46:32 IST

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने दिल्ली U19 के कप्तान, अब कप्तानी में दिखेगा दम

Aaryavir sehwag delhi u19 captain: वीरेंद्र सहवाग के 18 वर्षीय बेटे आर्यवीर सहवाग को वीनू…

Last Updated: October 4, 2026 20:10:12 IST

‘मैं पहली महिला नहीं हूं…’: काजल राघवानी ने शादीशुदा खेसारी लाल यादव के साथ रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी; कहा, ‘वो भी मुझसे…’

काजल राघवानी ने 'Rise and Fall 2' में शादीशुदा भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के…

Last Updated: October 4, 2026 19:55:38 IST

मेरा रिश्ता है, सबको क्यों बताऊं? 8 साल तक रश्मिका संग रिश्ता रखा सीक्रेट, विजय ने सुनाई लव स्टोरी

Vijay Rashmika Love Story: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी के बाद अपने करीब…

Last Updated: October 4, 2026 19:34:36 IST

Samsung ने रिपेयर बिल के GST कोड में कर दिया झोल? 9 महीने से भटकता रहा परेशान ग्राहक, कंपनी के जवाब ने उड़ा दिए होश!

Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…

Last Updated: October 4, 2026 18:50:11 IST