<
Categories: देश

Delhi Blast की जांच पहुंची पश्चिम बंगाल तक, जानें कौन- कौन आया NIA की शिकंजे में?

West Bengal Terror Links: दिल्ली ब्लास्ट की जांच अब पश्चिम बंगाल तक जा पहुंची हैं, इस मामले में NIA ने किन आरोपियों को शिकंजे में लिया है. आइए जानें.

Delhi Blast Investigation: दिल्ली में 10 नंवबर को लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई और कुछ लोग बुरी तरह घायल हो गए थे. जिसके बाद केंद्र सरकार ने इस घटना को आंतकी करार दे दिया था. इस पूरे मामले में एक- एक करके कई परतें खुली और कई अहम और सनसनीखेज खुलासे भी हुए. अब इस जांच का घेरा पश्चिम बंगाल तक जा पहुंचा है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी ( NIA) अब कोलकाता की प्रेसीडेंसी जेल में बंद आरोपी से इस मामले में पछताछ करेगी. इसके अलावा भी 2 आरोपियों से पूछताछ जारी है. आइए विस्तार से जानें पूरी खबर.

किन आरोपियों से हो रही पूछताछ?

जानकारी के मुताबिक जिन आरोपियों से पूछताछ चल रही है, उनमें से एक महिला है, और दूसरा आरोपी पश्चिम बंगाल का रहने वाला साबिर अहमद है. साबिर ड्रग्स मामले में जेल में बंद है. वहीं आरोपी साबिर अहमद के भाई फैसल अहमद को गुरुवार रात स्पेशल टास्क फोर्स ने आतंकवादी नेटवर्क में उसकी संलिप्तता के बारे में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया. माना जा रहा है कि अधिकारी साबिर अहमद से उसके भाई के आतंकवादी नेटवर्क से कथित संबंधों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए लगातार पूछताछ कर रहे हैं.

कोलकाता के मौलाना आज़ाद कॉलेज की छात्रा भी हिरासत में

इस कड़ी में एक और नाम जुड़ा है, तानिया परवीन का, वह मार्च 2020 में गिरफ्तार लश्कर-ए-तैयबा की हैंडलर है. उसे भारत में सक्रिय आतंकवादी मॉड्यूल की बड़ी योजनाओं की जानकारी थी. कोलकाता के मौलाना आज़ाद कॉलेज की छात्रा परवीन ईरान, इराक और ट्यूनीशिया के 20 व्हाट्सएप ग्रुपों का हिस्सा पाई गई और उनसे जुड़ने के लिए एक पाकिस्तानी नंबर का इस्तेमाल करती थी. बंगाल स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा परवीन की गिरफ्तारी के बाद, उसे एनआईए ने हिरासत में ले लिया.

परवीन, जो अब अलीपुर महिला सुधार गृह में बंद है, मौलाना मसूद अजहर की बहन और जैश की महिला शाखा की प्रमुख सईदा अजहर के निर्देशों पर काम करने वाले समूहों का हिस्सा थी. परवीन कथित तौर पर आतंकवादियों के लिए ऑनलाइन भर्ती का काम संभालती थी और उसकी गतिविधियों पर नज़र रखी जा रही है.

कौन है सैयद इदरीस?

लश्कर एजेंट सैयद इदरीस उर्फ ​​मुन्ना को 2020 में गिरफ्तार किया गया था और वह दमदम सेंट्रल जेल में बंद है। उसने लश्कर के स्लीपर सेल के लिए युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और भर्ती करने के लिए विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया। इदरीस आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान स्थित आकाओं द्वारा संचालित विभिन्न सोशल मीडिया समूहों का हिस्सा था। इदरीस जिहादियों को धन भी पहुँचाता था, जिसके कारण उसकी गतिविधियों की नए सिरे से जाँच शुरू हो गई है.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

पाकिस्तानी लेखक की एक्ट्रेसेस को दोटूक, बोले- मेरे सेट पर ये सब नहीं चलेगा, सीरियल में कपड़ों को लेकर होंगे नियम

Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…

Last Updated: October 24, 2026 23:37:41 IST

Karwa Chauth Gift Ideas 2026: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये 5 खास तोहफे, खुश हो जाएगा उनका दिल

Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…

Last Updated: October 24, 2026 23:17:28 IST

ग्लैमर से आध्यात्म तक,अक्षरा सिंह ने आध्यात्मिक कार्यक्रम में लिया हिस्सा, पवन सिंह की माफी पर अब भी खामोशी

Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…

Last Updated: October 24, 2026 23:12:31 IST

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST