<
Categories: देश

दिल्ली में लाल किला के पास कैसे हुआ धमाका? पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने किया बड़ा खुलासा

Delhi Red Fort Blast: दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके में अब तक 10 लोगों की मौत और 24 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. इस पूरे मामले पर अमित शाह का बयान सामने आया है.

Delhi Red Fort Car Blast Latest Updates: दिल्ली पुलिस प्रमुख सतीश गोलचा के अनुसार, दिल्ली के लाल किला इलाके के पास शाम करीब 6:52 बजे एक मारुति सुजुकी ईको कार लाल बत्ती की ओर धीरे-धीरे बढ़ रही थी, तभी उसमें विस्फोट हो गया. इस पूरे मामले पर दिल्ली पुलिस आयुक्त का बयान भी सामने आया है. जिसमें जानकारी देते हुए बताया गया है कि आज शाम करीब 6:52 बजे एक धीमी गति से चल रही गाड़ी लाल बत्ती पर रुकी. उस गाड़ी में विस्फोट हुआ और विस्फोट के कारण आस-पास के वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए.

कब हुआ धमाका?

दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास सोमवार शाम को एक जोरदार धमाके से हड़कंप मच गया, जिससे आसपास की दुकानों के दरवाजे-खिड़कियां टूट गईं और इलाके में दहशत फैल गई. धमाके की सटीक वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है. जानकारी सामने आने के बाद तुरंत दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीमें मौके पर पहुंच गई है छानबीन में जुट गयी है. लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को सतर्क कर दिया गया है. धमाके की वजह से कई बसों और अन्य वाहनों में भी आग लगी है.

कितने लोगों की हुई मौत?

दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके में अब तक 8 लोगों की मौत और 24 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है.  इस मामले में अमित शाह के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बयान भी सामने आया है. प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि इस विस्फोट में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है. उन्होंने कहा कि इस धमाके से प्रभावित लोगों की सहायता अधिकारी कर रहे हैं. गृह मंत्री अमित शाह अन्य अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की.

अमित शाह ने क्या कहा?

लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास विस्फोट को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सोमवार की शाम लगभग 7 बजे, दिल्ली में लाल किले के पास सुभाष मार्ग ट्रैफ़िक सिग्नल पर एक हुंडई i20 गाड़ी में विस्फोट हुआ. इस विस्फोट में कुछ पैदल यात्री घायल हो गए और कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि कुछ लोगों की जान चली गई है. विस्फोट की सूचना मिलने के 10 मिनट के भीतर, दिल्ली क्राइम ब्रांच और दिल्ली स्पेशल ब्रांच की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं. NSG और NIA की टीमों ने FSL के साथ मिलकर अब गहन जांच शुरू कर दी है.

आसपास के सभी CCTV कैमरों की जांच के आदेश दिए गए हैं. मैंने दिल्ली के पुलिस आयुक्त और विशेष शाखा प्रभारी से भी बात की है. दिल्ली के पुलिस आयुक्त और विशेष शाखा प्रभारी घटनास्थल पर मौजूद हैं. हम सभी संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं और सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच करेंगे. सभी विकल्पों की तुरंत जांच की जाएगी और हम परिणाम जनता के सामने प्रस्तुत करेंगे. मैं शीघ्र ही घटनास्थल पर जाऊंगा और तुरंत अस्पताल भी जाऊंगा.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार, IPL में मचाया कोहराम… टीम इंडिया का दरवाजा तोड़ रहा RCB का खूंखार बैटर

Devdutt Padikkal: RCB के बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल इन दिनों बेहतरीन फॉर्म…

Last Updated: April 6, 2026 11:39:42 IST

जब संगीत के मैदान में भिड़े रफी-मुकेश! एक गाने के लिए हुआ दंगल, आखिर कौन जीता सुरों की जंग?

Song Secrets: मोहम्मद रफी और मुकेश सुरों की दुनिया के महारथी थे. एक बार एक…

Last Updated: April 6, 2026 11:38:12 IST

Viral Video: चीखती रही बेजुबान! ट्रक ड्राइवर को नहीं आया रहम, उड़ीशा में गाय के साथ हैवानियत

Cow Viral Video: ओडिशा के मयूरभंज ज़िले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,…

Last Updated: April 6, 2026 11:35:27 IST

Varuthini Ekadashi 2026: वैशाख की पहली एकादशी, किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान

Vaishakh Ekadashi 2026: इस माधव मास के दौरान भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना, पवित्र स्नान और…

Last Updated: April 6, 2026 11:14:58 IST

SSC Admit Card 2026 Released: एसएससी जेईई टियर II एडमिट कार्ड ssc.gov.in पर जारी, यहां से करें फटाफट डाउनलोड

SSC JE Admit Card 2026 Released: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) 2025 Tier-II…

Last Updated: April 6, 2026 11:06:50 IST

आज चांदी का भाव 6 अप्रैल 2026: चांदी के रेट पर टिकी सबकी नजर! आज राहत की चमक या महंगाई का झटका?

Silver Price Today: मुंबई, राजस्थान, UP और मध्य प्रदेश जैसे उत्तर भारतीय राज्यों में चांदी…

Last Updated: April 6, 2026 11:00:43 IST