Delhi Red Fort Blast: दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके में अब तक 10 लोगों की मौत और 24 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. इस पूरे मामले पर अमित शाह का बयान सामने आया है.
Delhi Police Commissioner Satish Golcha
Delhi Red Fort Car Blast Latest Updates: दिल्ली पुलिस प्रमुख सतीश गोलचा के अनुसार, दिल्ली के लाल किला इलाके के पास शाम करीब 6:52 बजे एक मारुति सुजुकी ईको कार लाल बत्ती की ओर धीरे-धीरे बढ़ रही थी, तभी उसमें विस्फोट हो गया. इस पूरे मामले पर दिल्ली पुलिस आयुक्त का बयान भी सामने आया है. जिसमें जानकारी देते हुए बताया गया है कि आज शाम करीब 6:52 बजे एक धीमी गति से चल रही गाड़ी लाल बत्ती पर रुकी. उस गाड़ी में विस्फोट हुआ और विस्फोट के कारण आस-पास के वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए.
दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास सोमवार शाम को एक जोरदार धमाके से हड़कंप मच गया, जिससे आसपास की दुकानों के दरवाजे-खिड़कियां टूट गईं और इलाके में दहशत फैल गई. धमाके की सटीक वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है. जानकारी सामने आने के बाद तुरंत दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीमें मौके पर पहुंच गई है छानबीन में जुट गयी है. लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को सतर्क कर दिया गया है. धमाके की वजह से कई बसों और अन्य वाहनों में भी आग लगी है.
दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके में अब तक 8 लोगों की मौत और 24 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है. इस मामले में अमित शाह के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बयान भी सामने आया है. प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि इस विस्फोट में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है. उन्होंने कहा कि इस धमाके से प्रभावित लोगों की सहायता अधिकारी कर रहे हैं. गृह मंत्री अमित शाह अन्य अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की.
लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास विस्फोट को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सोमवार की शाम लगभग 7 बजे, दिल्ली में लाल किले के पास सुभाष मार्ग ट्रैफ़िक सिग्नल पर एक हुंडई i20 गाड़ी में विस्फोट हुआ. इस विस्फोट में कुछ पैदल यात्री घायल हो गए और कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि कुछ लोगों की जान चली गई है. विस्फोट की सूचना मिलने के 10 मिनट के भीतर, दिल्ली क्राइम ब्रांच और दिल्ली स्पेशल ब्रांच की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं. NSG और NIA की टीमों ने FSL के साथ मिलकर अब गहन जांच शुरू कर दी है.
आसपास के सभी CCTV कैमरों की जांच के आदेश दिए गए हैं. मैंने दिल्ली के पुलिस आयुक्त और विशेष शाखा प्रभारी से भी बात की है. दिल्ली के पुलिस आयुक्त और विशेष शाखा प्रभारी घटनास्थल पर मौजूद हैं. हम सभी संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं और सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच करेंगे. सभी विकल्पों की तुरंत जांच की जाएगी और हम परिणाम जनता के सामने प्रस्तुत करेंगे. मैं शीघ्र ही घटनास्थल पर जाऊंगा और तुरंत अस्पताल भी जाऊंगा.
Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…
Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…
Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…
Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…