Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य दिल्ली में ट्रैफिक प्रभावित रहेगा. कनॉट प्लेस समेत कई मार्गों पर प्रतिबंध और डायवर्जन लागू होंगे.
दिल्ली में आज भी ट्रैफिक डायवर्जन
Delhi Traffic Advisory Today: राजधानी दिल्ली में रविवार को सीजेपी के प्रदर्शन के आह्वान को देखते हुए नई दिल्ली और मध्य दिल्ली के कई इलाकों में यातायात प्रभावित रहने की संभावना है. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. सुबह 6 बजे से स्थिति के अनुसार ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन लागू किए जाएंगे. खासतौर पर कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में वाहन चालकों को परेशानी हो सकती है.
ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, शंकर रोड-वंदे मातरम टी-पॉइंट, धौला कुआं फ्लाईओवर, झंडेवालान, पंचकुइयां, मंडी हाउस और गुरु नानक चौक के आसपास यातायात प्रभावित हो सकता है. इसके अलावा मिंटो रोड, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, चेम्सफोर्ड रोड, अशोका रोड, जंतर-मंतर रोड, टॉलस्टॉय मार्ग, जनपथ, संसद मार्ग और रेल भवन गोलचक्कर के आसपास भी वाहन चालकों को सतर्क रहने की जरूरत है. कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल, बाराखंभा रोड टी-पॉइंट, गोल डाकखाना, पटेल चौक और आरएमएल अस्पताल गोलचक्कर सहित कई अन्य मार्गों पर भी प्रतिबंध या डायवर्जन लागू हो सकते हैं.
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को रिंग रोड और जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) मार्ग का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है. पूर्वी दिल्ली से आने वाले लोग विकास मार्ग और आईपी फ्लाईओवर के नीचे से जेएलएन मार्ग की ओर जा सकते हैं. दक्षिणी दिल्ली से आने वाले यात्री रिंग रोड और आईपी फ्लाईओवर के ऊपर से होकर स्टेशन पहुंच सकते हैं.
पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने के लिए पूर्वी दिल्ली से विकास मार्ग, राजघाट रिंग रोड और श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग का विकल्प लिया जा सकता है. दक्षिणी दिल्ली से सराय काले खां रिंग रोड और राजघाट रिंग रोड के रास्ते स्टेशन पहुंचने की सलाह दी गई है.
आईजीआई एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को रिंग रोड, आश्रम चौक, कैफी आजमी मार्ग, मेजर सोमनाथ मार्ग और राव तुला राम मार्ग जैसे वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे गैर-जरूरी यात्रा के लिए प्रभावित मार्गों पर जाने से बचें. रेलवे स्टेशन, बस अड्डे या एयरपोर्ट जाने वाले यात्री अतिरिक्त समय लेकर निकलें और यात्रा शुरू करने से पहले ताजा ट्रैफिक अपडेट जरूर जांच लें.
ये भी पढ़ें:Cjp Protest: ध्रुव राठी और दीपके को हिरासत में लेकर कहां ले गई पुलिस? सामने आई बड़ी जानकारी
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…
Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…
Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…