<
Categories: बिज़नेस

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें. दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर है. जानें मुंबई, जयपुर समेत प्रमुख शहरों के ताजा भाव.

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर वाहन चालकों की नजर बनी हुई है. रोजाना ऑफिस जाने वाले हों या लंबी दूरी की यात्रा की तैयारी कर रहे लोग, ईंधन के दाम उनके बजट पर सीधा असर डालते हैं. ऐसे में अगर आप भी आज अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने जा रहे हैं, तो पहले अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें जरूर जान लें. उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, मुंबई, कोलकाता, जयपुर और पटना जैसे शहरों में ईंधन के दाम इससे अलग हैं. आइए, जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव.

पेट्रोल-डीजल कितने रुपये लीटर मिल रहा है?

शहर पेट्रोल प्रति लीटर डीजल प्रति लीटर
दिल्ली 102.12 95.20
नोएडा 101.96 95.44
मुंबई 111.31 99.82
कोलकाता 113.51 99.82
चेन्नई 107.77 99.55
गुरुग्राम 102.97 95.64
लखनऊ 101.86 95.36
पटना 113.37 99.36
जयपुर 112.66 98.25

हर शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम अलग क्यों होते हैं?

अक्सर लोगों के मन में सवाल आता है कि दिल्ली में पेट्रोल की कीमत मुंबई या कोलकाता के मुकाबले कम क्यों है. इसकी सबसे बड़ी वजह अलग-अलग राज्यों में लगने वाले टैक्स हैं. केंद्र सरकार के करों के अलावा राज्य सरकारें भी पेट्रोल और डीजल पर अलग-अलग दरों से वैट लगाती हैं. इसके अलावा, पेट्रोल पंप संचालकों का कमीशन और ईंधन की सप्लाई से जुड़ी लागत भी कीमत तय करने में भूमिका निभाती है. यही कारण है कि एक ही दिन में अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल के भाव अलग हो सकते हैं.

कच्चे तेल की कीमतों का भी पड़ता है असर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में होने वाले बदलाव का असर भी पेट्रोल और डीजल की लागत पर पड़ता है. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल महंगा या सस्ता होने का असर घरेलू कीमतों पर तुरंत और समान रूप से दिखाई दे, यह जरूरी नहीं है. टैक्स, तेल कंपनियों की मूल्य निर्धारण नीति और अन्य लागत भी इसमें अहम भूमिका निभाती हैं.

ये भी पढ़ें:  कला जो दीवार नहीं, घर का हिस्सा बने: पलक गुप्ता का ‘OBRA The Palak’s’ हयात सेंट्रिक, चंडीगढ़ में

घर से निकलने से पहले ऐसे चेक करें ताजा भाव

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव की जानकारी के लिए संबंधित तेल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप देख सकते हैं. इंडियन ऑयल के ग्राहक एसएमएस के जरिए भी अपने शहर का भाव जान सकते हैं. इसके लिए अपने क्षेत्र का निर्धारित कोड और जानकारी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से जांच लें. इसलिए गाड़ी में ईंधन भरवाने से पहले अपने शहर की ताजा कीमत जरूर जांचें, ताकि बजट बनाने में आसानी हो.

ये भी पढ़ें: Delhi Protest: CJP विरोध प्रदर्शन से कितने का हुआ नुकसान? आकड़े सुन पकड़ लेंगे माथा

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Diwali-Chhath Special Trains 2026: दिवाली और छठ पर रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली से यूपी-बिहार जाना होगा आसान

Diwali Special Train 2026: दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते…

Last Updated: October 31, 2026 14:58:38 IST

IND vs NZ 5th T20I: हैमिल्टन में आखिरी मुकाबला, कैसी होगी पिच और किन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका?

IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…

Last Updated: October 31, 2026 14:45:52 IST

Watch Video: 31 अक्टूबर को MS Dhoni ने ऐसा क्या किया था? जिसे याद कर आज भी थरथराते हैं गेंदबाज; 21 साल बाद भी कायम है वर्ल्ड रिकॉर्ड

MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…

Last Updated: October 31, 2026 13:53:59 IST

Delhi New Traffic Rules 2026: 1 नवंबर से दिल्ली में लागू होंगे नए नियम, किन गाड़ियों को मिलेगी एंट्री और किसे नहीं?

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में 1 नवंबर 2026 से सर्दियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने…

Last Updated: October 31, 2026 13:45:38 IST

Caught on Camera: ‘मैडम गाड़ी रोको…’, कहता रहा पुलिसवाला, महिला ने नहीं सुनी एक भी बात; मुंबई का VIDEO देख रह जाएंगे हैरान

Caught on Camera: मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे संगीत…

Last Updated: October 31, 2026 13:40:52 IST

IND VS NZ ODI: न्यूजीलैंड पहुंचते ही रोहित-विराट ने शुरू की तैयारी, कब दिखेगा रोको का जलवा? देखें पूरा शेड्यूल

IND VS NZ ODI: BCCI ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ के लिए टीम में…

Last Updated: October 31, 2026 13:34:00 IST