Hindi News / Indianews / Devendra Fadnavis Mamata Banerjee Hemant Biswa Sarma Bhajna Lal Sharma Omar Abdullah Four States In India Have Brahmin Chief Ministers Jammu And Kashmir Has A Muslim Cm Meanwhile Chief Ministers Of Ta

ये हैं भारत के एकमात्र मुस्लिम मुख्यमंत्री, इन 4 राज्यों में चल रहा ब्राह्मण राज, 2 का भगवान से उठ चुका है भरोसा

India All CM Caste List: भारत के 4 राज्यों में ब्राह्मण मुख्यमंत्री हैं। जम्मू कश्मीर में मुस्लिम मुख्यमंत्री हैं। तो वहीं तमिलनाडु और केरल के मुख्यमंत्री नास्तिक हैं।

BY: Sohail Rahman • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), India All CM Caste List: देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्यों की कमान संभालने वाले नेताओं में ब्राह्मण समुदाय का दबदबा बढ़ा है। हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, करीब 5 फीसदी आबादी वाले ब्राह्मण समुदाय के अब पूरे देश में 4 मुख्यमंत्री हैं, जो ओबीसी और ठाकुर के बाद सबसे ज्यादा है। देश में करीब 7 मुख्यमंत्री ओबीसी समुदाय से हैं। वहीं, 5 ठाकुर मुख्यमंत्री हैं। इन आंकड़ों के अलावा मुख्यमंत्रियों की जाति को लेकर एक आंकड़ा और भी चौंकाने वाला है। देश में 18 फीसदी आबादी वाले दलित समुदाय से एक भी मुख्यमंत्री नहीं है। इसके उलट करीब 9 फीसदी आबादी वाले 4 आदिवासी देश की कमान संभाल रहे हैं। देश में 2 मुख्यमंत्री ऐसे भी हैं, जो जाति व्यवस्था को नहीं मानते और खुद को नास्तिक कहते हैं।

ब्राह्मणों के पास है 4 राज्यों की कमान 

जानकारी के अनुसार, 4 राज्यों की कमान ब्राह्मणों के पास है। भजनलाल शर्मा ब्राह्मण समुदाय से आते हैं। 2023 में बीजेपी ने उन्हें राजस्थान में मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी ब्राह्मण हैं। विधानसभा के एक सत्र में हिमंत ने खुद को कन्नौज मूल का बताया था। 2021 में हिमंत को असम की जिम्मेदारी मिली। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी ब्राह्मण हैं। हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, ममता को पहली बार 2011 में मुख्यमंत्री बनाया गया था। 2021 में उन्होंने तीसरी बार यह कुर्सी संभाली। अब देवेंद्र फडणवीस के सीएम बनने के बाद ब्राह्मण मुख्यमंत्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है।

Delhi Budget 2025:सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया 1 लाख करोड़ रुपए का बजट, कहा-आज का दिन ऐतिहासिक…

India All CM Caste List (4 ब्राह्मण मुख्यमंत्री)

पहले दुकान से खरीद ले आया कैंसर वाली दाल…फिर रातभर पानी में भिगों, सुबह जो दिखा हाल उसने उड़ा दिए हर एक के होश

ऊंची जाति के हैं नायडू और रेड्डी

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ऊंची जाति के समुदाय से आते हैं। रेवंत जिस रेड्डी समुदाय से आते हैं, वह तेलंगाना में ऊंची जाति की श्रेणी में आता है। रेड्डी समुदाय का तेलंगाना और आंध्र की राजनीति में काफी दबदबा है। इसी तरह चंद्रबाबू नायडू कम्मा समुदाय से आते हैं और आंध्र में यह समुदाय सामान्य वर्ग की श्रेणी में आता है। इसके अलावा अगर हम दलित मुख्यमंत्री की बात करें तो, 2022 के बाद से देश में एक भी दलित मुख्यमंत्री नहीं है। 2022 में कांग्रेस ने आखिरी बार पंजाब में दलित मुख्यमंत्री बनाया था। उस समय चरणजीत सिंह चन्नी को जिम्मेदारी दी गई थी। फिलहाल किसी भी राज्य में दलित मुख्यमंत्री नहीं है। हालांकि मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना जैसे राज्यों में दलित डिप्टी सीएम हैं।

मुख्यमंत्री की कुर्सी पर ठाकुरों का है दबदबा

देश के 5 राज्यों में ठाकुर समुदाय से मुख्यमंत्री हैं। इनमें योगी आदित्यनाथ का नाम सबसे आगे है। योगी देश के सबसे बड़े राज्य यूपी के मुख्यमंत्री हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इसी समुदाय से हैं। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू भी ठाकुर समुदाय से हैं। सुखू कांग्रेस से मुख्यमंत्री हैं। मणिपुर के एन बीरेन सिंह भी ठाकुर समुदाय से आते हैं। इसके अलावा दिल्ली की नवनियुक्त मुख्यमंत्री आतिशी भी ठाकुर जाति से हैं। आतिशी आम आदमी पार्टी की मुख्यमंत्री हैं।

एकमात्र मुस्लिम मुख्यमंत्री कौन हैं?

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला मुस्लिम समुदाय से आते हैं, जिसे भारत में अल्पसंख्यक का दर्जा प्राप्त है। इसी तरह सिख समुदाय के भगवंत मान भी पंजाब के मुख्यमंत्री हैं। सिखों को भी भारत में अल्पसंख्यक का दर्जा प्राप्त है। ईसाई धर्म को मानने वाले कॉनराड संगमा मेघालय के मुख्यमंत्री हैं। मिजोरम के मुख्यमंत्री ललदुनहोवा भी ईसाई धर्म को मानते हैं। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू बौद्ध हैं। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग भी बौद्ध हैं।

सीएम की कुर्सी पर 2 नास्तिक भी

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन द्रविड़ समुदाय से आते हैं, लेकिन स्टालिन अक्सर भारत में जाति व्यवस्था पर सवाल उठाते रहते हैं। स्टालिन ने खुद को एक तरह से नास्तिक भी बताया है। स्टालिन के बेटे उदयनिधि अक्सर हिंदू धर्म पर निशाना साधते रहे हैं।इसी तरह केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन एझावा समुदाय से आते हैं। केरल में इसे ओबीसी का दर्जा प्राप्त है, लेकिन विजयन भी जाति व्यवस्था के खिलाफ हैं। कई मौकों पर विजयन ने जाति व्यवस्था को सबसे खतरनाक बताया है।

किसके हाथों बिक जाएगा पाकिस्तान? दोस्त ने ही चली ऐसी चाल, जानें कैसे तबाह हो रहा है मुस्लिम देश

देश में 4 आदिवासी मुख्यमंत्री

नेफ्यू रियो नागालैंड के मुख्यमंत्री हैं, जो अंगामी नागा जनजाति से आते हैं। नागालैंड में इसे आदिवासी का दर्जा प्राप्त है। इसी तरह ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी भी आदिवासी समुदाय से आते हैं। 2023 में छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाया गया। साय भी आदिवासी समुदाय से आते हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी आदिवासी समुदाय से आते हैं। लंबे समय के बाद देश में 4 राज्यों में आदिवासी मुख्यमंत्री हैं।

देश में कितने ओबीसी मुख्यमंत्री हैं?

कुर्मी समुदाय से आने वाले नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं। नीतीश ओबीसी समुदाय के बड़े नेता माने जाते हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी ओबीसी समुदाय से आते हैं। वे पटेल समुदाय के नेता हैं। ओबीसी के सैनी समुदाय से आने वाले नायब सिंह सैनी हरियाणा के मुख्यमंत्री हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी अहीर जाति हैं, जो ओबीसी के अधीन है। इसी तरह पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी भी ओबीसी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। वे वनियार जाति से आते हैं। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा भी ओबीसी समुदाय से आते हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी पिछड़े समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।

बीजेपी ने राहुल गांधी का जॉर्ज सोरोस से बताया संबंध,कांग्रेस ने दिया ऐसा जवाब, मुंह ताकते रह गए संबित पात्रा

Tags:

"Devendra Fadnavisbrahmin cm in indiaChief Ministersdalit casteIndia newsindianewsList of current Indian chief ministersMaharashtra CM
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue