Hindi News / Indianews / Dhananjay Munde Covid Positive

Dhananjay Munde Covid Positive: कोरोना पॉजिटिव हुए महाराष्ट्र के कृषि मंत्री, कहा-जल्द ही ठीक होकर आप लोगों के बीच लौटूंगा

Dhananjay Munde Covid Positive: पूरी दुनिया में कोरोना के मामलों में तेजी देखने को मिल रहा है। देश में भी कोरोना के मामले बढ़े हैं। वहीं अब महाराष्ट्र के कृषि मंत्री धनंजय मुंडे कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है। जल्द ही ठीक होकर आप लोगों के […]

BY: Divyanshi Singh • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

Dhananjay Munde Covid Positive: पूरी दुनिया में कोरोना के मामलों में तेजी देखने को मिल रहा है। देश में भी कोरोना के मामले बढ़े हैं। वहीं अब महाराष्ट्र के कृषि मंत्री धनंजय मुंडे कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है।

जल्द ही ठीक होकर आप लोगों के बीच लौटूंगा-धनंजय मुंडे

कृषि मंत्री ने कहा कि नागपुर अधिवेशन खत्म होने के बाद तबीयत बिगड़ने लगी थी। डॉक्टर से जांच करने के बाद पता चला कि एक बार फिर कोविड हुआ है। डॉक्टरों ने चार दिन तक घर मे क्वारंटीन होने की सलाह दी है। फिलहाल ज्यादा दिक्कत नहीं है। जल्द ही ठीक होकर आप लोगों के बीच लौटूंगा।

मारा गया मुख्तार अंसारी गैंग का कुख्यात शुटर अनुज कनौजिया, पुलिस ने रखा था 2.5 लाख रुपये का इनाम, फायरिंग में DSP भी घायल

नए वेरिएंट JN.1 के मिले पांच मरीज 

ठाणे नगर निगम क्षेत्र में कोरोन के नए वैरिएंट के पांच मरीज पाए गए हैं। इनमें चार पुरुष और एक महिला शामिल हैं। पांचों व्यक्ति की हालत स्थिर होने के कारण इन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है।  अब ठाणे में नए वेरिएंट के मरीजों की संख्या छह हो गई है।

ये भी पढ़ें-

Tags:

coronavirusMaharashtra news
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue