Hindi News / Indianews / Dharma Shastra Why Is The Bell Rung In Temples Know What The Scriptures Say Indianews

Dharma Shastra: मंदिरों में क्यों बजाई जाती है घंटी? जानें क्या कहता है धर्मशास्त्र-Indianews

India News(इंडिया न्यूज), Dharma Shastra: अकसर आप देखते होंगे कि मंदिर में पूजा करते वक्त या फिर भगवान को भोग लगाने के पश्चात घंटी बजाई जाती है। लेकिन क्या आप इसके पीछे का कारण जानते हैं कि ऐसा किया क्यों जाता है, इससे जुड़ा क्या इतिहास है। चलिए आपको इस खबर में बताते हैं पूरी […]

BY: Shalu Mishra • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News(इंडिया न्यूज), Dharma Shastra: अकसर आप देखते होंगे कि मंदिर में पूजा करते वक्त या फिर भगवान को भोग लगाने के पश्चात घंटी बजाई जाती है। लेकिन क्या आप इसके पीछे का कारण जानते हैं कि ऐसा किया क्यों जाता है, इससे जुड़ा क्या इतिहास है। चलिए आपको इस खबर में बताते हैं पूरी जानकारी।

Assembly Election Results 2024 Live Updates: सिक्किम में सत्तारूढ़ SKM रेस में आगे, अरुणाचल प्रदेश में भाजपा आगे– Indianews

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता का हुआ निधन, PM Modi समेत कई हस्तियों ने जताया शोक 

Dharma Shastra

घंटी बजाने की प्रथा 

 हर किसी के घर में गरुड़ घंटी जरूर होती है। सुबह भगवान को नींद से जगाने से लेकर आरती और भोग लगाने तक घंटी जरूर बजाई जाती है। घर हो या मंदिर, भगवान को प्रसाद या भोग लगाते समय लोग घंटी जरूर बजाते हैं। बहुत से लोगों को नहीं पता होता कि भोग लगाते समय घंटी क्यों बजाई जाती है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि भोग लगाते समय घंटी क्यों बजाई जाती है। इसके अलावा भोग लगाने से पहले कितनी बार घंटी बजानी चाहिए, इन सब के जवाब हम आपको बताने जा रहे हैं।

पौराणिक ग्रंथ के अनुसार भगवान के सामने घंटी या घंटा वायु तत्व को जागृत करने के लिए बजाया जाता है। वायु के ये पांच मुख्य तत्व व्यान वायु, उदान वायु, समान वायु, अपान वायु और प्राण वायु आदि हैं। भगवान को नैवेद्य चढ़ाते समय घंटी पांच बार बजाई जाती है। नैवेद्य चढ़ाते समय वायु के पांचों तत्वों का स्मरण किया जाता है और घंटी या घंटा 5 बार बजाया जाता है और भगवान को भोग लगाया जाता है। पांच बार घंटी बजाने से भगवान और वायु तत्व जागृत होते हैं। जिससे हमारे द्वारा चढ़ाए गए प्रसाद की सुगंध वायु के माध्यम से भगवान तक पहुंचती है। इसके साथ ही सही संख्या में घंटी की ध्वनि बजाने से आप भी परम तत्व के नजदीक खुद को पाते हैं, ये आपकी मानसिक शांति के लिए भी बहुत आवश्यक होता है।

Ahmedabad News: अहमदाबाद में भी पुणे पोर्श जैसी घटना, 17 वर्षीय SUV चालक ने नाबालिग लड़की को मारी टक्कर-Indianews  

शारीरिक लाभ भी होते हैं

घंटी बजाने का न केवल धार्मिक महत्व है, बल्कि यह शारीरिक दृष्टि से भी लाभकारी है। घंटी बजाने से उत्पन्न ध्वनि व्यक्ति के शरीर के सभी सातों चक्रों को सक्रिय करती है। साथ ही घंटी की ध्वनि से मस्तिष्क को भी शांति का अनुभव होता है। यह ध्वनि शरीर के अंदर के सभी नकारात्मक विचारों और बुराइयों को दूर करने का काम करती है। इसलिए घंटी के ध्वनि को पवित्रतादायक माना जाता है। घंटी की ध्वनि आपमें आध्यात्मिक ऊर्जा भी भरती है। अगर आप निरंतर पूजा करते हैं और घंटी बजाते हैं तो आपके मस्तिष्क में विचार सकारात्मक रूप से प्रभावित होते हैं। जो लोग योग ध्यान करते हैं उनके लिए घंटी की ध्वनि बहुत शुभ फलदायक सिद्ध होती है।

 

Tags:

India newslatest india newsnews indiaइंडिया न्यूज

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue