इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :
Dinosaur Egg : चीन में वैज्ञानिकों को डायनासोर के एक अंडे का जीवाश्म मिला है। इस पर वैज्ञानिकों का कहना है कि इस अंडे के अंदर बेहद अच्छी तरह से संरक्षित डायनासोर का भ्रूण मौजूद है। यह भी माना जा रहा है कि डायनासोर का यह अंडा 7 करोड़ 20 लाख साल पुराना है। वैज्ञानिकों ने इस भ्रूण का नाम ‘Baby Yingliang’ रखा है। यह अंडा वैज्ञानिकों को चीन के जियांग्शी प्रांत के गांझोउ शहर से मिला है। यह अंडा गांझोउ शहर के शाहे औद्योगिक पार्क में ‘हेकोउ फॉर्मेशन’ की चट्टानों में दबा पड़ा था।
Dinosaur Egg
Dinosaur Egg
चीन की यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम के जीवाश्म से जुड़े कई खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा कि डायनासोर का ये भ्रूण ओविराप्टोरोसॉर प्रजाति से संबंधित है। इस प्रजाति के डायनासोर की चोंच हुआ करती थी। साथ ही इनके पंख भी थे और यह डायनासोर एशिया और उत्तरी अमेरिका की चट्टानों में सबसे अधिक पाए जाते थे। इनकी चोंच और शरीर का आकार अलग-अलग होता था। यह डायनासोर चीन में बहुत पहले पाए जाते थे ।
Also Read : Voluntary Provident Fund में इन्वेस्ट करना हो सकता है फायदेमंद
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube