Delhi Dussehra Traffic Advisory 20 Oct 2026: दशहरा के मौके पर दिल्ली-NCR में रावण दहन, रामलीला और धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है. इसे देखते हुए दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने भीड़ को संभालने, लोगों की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए हजारों पुलिसकर्मियों को तैनात किया है. अगर आप 20 अक्टूबर को दिल्ली-NCR में कहीं आने-जाने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें. खासकर शाम के समय कुछ प्रमुख सड़कों पर जाम और ट्रैफिक डायवर्जन की समस्या हो सकती है.
दशहरा पर दिल्ली-NCR में 13 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात
समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक, दशहरा के दौरान दिल्ली-NCR में 13,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. दिल्ली में करीब 10,000 पुलिसकर्मी बाजारों, मंदिरों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और रावण दहन स्थलों पर सुरक्षा संभालेंगे. गुरुग्राम में करीब 2,200 पुलिसकर्मियों को 66 रावण दहन स्थलों, 17 धार्मिक जुलूसों और अन्य कार्यक्रमों की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, फरीदाबाद में 1,200 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. पुलिस की नजर सिर्फ ट्रैफिक पर ही नहीं, बल्कि जेब काटने, मोबाइल छीनने और अन्य आपराधिक घटनाओं को रोकने पर भी रहेगी.
TRAFFIC ADVISORY | DUSSEHRA CELEBRATIONS – 20.10.2026 In view of the Dussehra celebrations on 20.10.2026, heavy pedestrian and vehicular movement is expected in East Delhi. Traffic diversions will remain in effect, as required, from 5:00 PM to 8:00 PM on the following roads: * NH-24 * Road No. 57 * Road No. 57A * Road No. 56 * Vikas Marg Commuters are advised to avoid these roads, wherever possible, use alternative routes and plan their journeys accordingly. GENERAL INSTRUCTIONS * Motorists are advised to plan their journeys in advance, allow extra travel time and park only at designated parking places. Avoid roadside parking. * Drive carefully, remain patient and follow traffic rules, diversion signs and directions of Traffic Police personnel deployed in the area. * For real-time updates and assistance, connect with Delhi Traffic Police through the following channels: FACEBOOK: https://t.co/XMFa7Ld8gD PLATFORM X: https://t.co/hro9F9Bmge INSTAGRAM: https://t.co/aL9StmHNJn WHATSAPP: 8750871493 HELPLINE NOS.: 1095 / 011-25844444 #DTPUpdates
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) October 19, 2026
दिल्ली में इन सड़कों पर शाम को हो सकता है ट्रैफिक डायवर्जन
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पूर्वी दिल्ली में दशहरा के दौरान भारी भीड़ और वाहनों की आवाजाही को देखते हुए विशेष एडवाइजरी जारी की है. जरूरत के अनुसार, 20 अक्टूबर को शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक इन सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जा सकता है:
- NH-24
- रोड नंबर 57
- रोड नंबर 57A
- रोड नंबर 56
- विकास मार्ग (Vikas Marg)
इन सड़कों के आसपास रामलीला मैदानों, मेलों और रावण दहन स्थलों के पास ट्रैफिक धीमा रह सकता है. गाजीपुर रोड, पटपड़गंज रोड, स्वामी दयानंद मार्ग और मयूर विहार, त्रिलोकपुरी व शाहदरा को जोड़ने वाली सड़कों पर भी जाम की आशंका है.
CR Park और ग्रेटर कैलाश-II जाने वाले ध्यान दें
चुनिंदा दुर्गा पूजा आयोजनों के कारण चितरंजन पार्क (CR Park) और ग्रेटर कैलाश-II में भी ट्रैफिक प्रतिबंध लागू रहेंगे. एडवाइजरी के मुताबिक, यहां रोजाना शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक यातायात पर प्रतिबंध या नियंत्रण रहेगा. 20 अक्टूबर को भी यही व्यवस्था लागू रहने की जानकारी दी गई है. इन इलाकों में जाने वाले लोगों को दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल करने, प्रभावित सड़कों से बचने और गाड़ी गलत जगह पार्क नहीं करने की सलाह दी गई है.
गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम
गुरुग्राम में 66 रावण दहन स्थलों और धार्मिक जुलूसों पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी. वहीं, फरीदाबाद में भी त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है. दिल्ली में 12 प्रमुख और 54 छोटे रावण दहन स्थलों की पहचान की गई है. प्रमुख स्थलों पर आपात स्थिति से निपटने के लिए दमकल वाहन, एंबुलेंस और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की व्यवस्था भी की गई है.
घर से निकलने से पहले जरूर अपनाएं ये टिप्स
दशहरा के दिन ट्रैफिक जाम से बचने के लिए अपनी यात्रा पहले से प्लान करें. संभव हो तो मेट्रो का इस्तेमाल करें और गंतव्य तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें. सड़क पर लगे डायवर्जन बोर्ड और पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें.दशहरा के दौरान दिल्ली-NCR में शाम के समय ट्रैफिक का दबाव बढ़ सकता है. इसलिए रावण दहन या किसी धार्मिक आयोजन में जाने से पहले ताजा ट्रैफिक अपडेट जरूर देख लें, ताकि आपका सफर सुरक्षित और आसान रहे.