<
Categories: देश

Dusu Election Result 2025 Latest Updates : DUSU चुनाव में 3 सीटों पर ABVP आगे और एक पर NSUI ने बनाई बढ़त

Dusu Election Result 2025 : दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (Delhi University Students Union) चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह से मतगणना जारी है. मुख्य मुकाबला ABVP और NSUI के बीच देखा जा रहा है.

Dusu Election Result 2025 Latest Updates: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (Delhi University Students Union) के चुनाव परिणाम पर राजधानी ही नहीं बल्कि देशभर की नजरें टिकी हुई हैं. बताया जा रहा है कि मतों की गिनती शुरू हो चुकी है और कुछ घंटों के बाद ही परिणाम सामने आ जाएगा. गुरुवार को हुए DUSU चुनाव की गिनती शुक्रवार सुबह से जारी है. जानकारों की मानें तो इस बार भी सभी सीटों पर मुख्य मुकाबला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) के बीच ही है. कुछ सीटों पर  वामदल जरूर टक्कर दे सकते हैं, लेकिन जीत की संभावना नहीं के बराबर है. 

किसी तरह का कोई बवाल नहीं हो, इसलिए मतगणना स्थल पर पुलिस का सख्त पहरा है.
इस बार भी चुनाव में मुख्य मुकाबला ABVP और NSUI प्रत्याशियों के बीच ही है. 
अभी रुझान तो सामने नहीं आए हैं, लेकिन हर राउंड की काउंटिंग के बाद  ABVP और NSUI के बीच कड़ा  मुकाबला नजर आ रहा है. 
मिली जानकारी के मुताबिक, 20 राउंड के बाद DUSU Result जारी होंगे.

कौन-कौन और किस किस पर उम्मीदवार

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (Delhi University Students Union) के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कुल 9 उम्मीदवार मैदान में हैं. इसमें आर्यन मान (ABVP), जोसलिन नंदिता चौधरी (NSUI), अंजलि (SFI, AISA) और उमांशी लांबा (निर्दलीय, हनुमान बेनीवाल का समर्थन) उम्मीदवार हैं. इसके अलावा अनुज कुमार, दिव्यांशु सिंह यादव, राहुल कुमार, योगेश मीणा और अभिषेक कुमार हैं. 

एनएसयूआई प्रत्याशी

अध्यक्ष – जोसलिन नंदिता चौधरी 480
उपाध्यक्ष – राहुल झांसला  931
सचिव – कबीर 466
संयुक्त सचिव- लवकुश भड़ाना  733

एबीवीपी प्रत्याशी

अध्यक्ष – आर्यन मान  1073
उपाध्यक्ष – गोविंद तंवर 954
सचिव – कुणाल चौधरी 1123
संयुक्त सचिव- दीपिका झा  767

मतगणना के लिए 8 टेबल

स्टेडियम के मल्टीपर्पज हॉल के बेसमेंट में मतगणना होगी. मतगणना के लिए 8 टेबल हैं. ईवीएम अभी स्ट्रांग रूम से निकालकर रखी गई है.

कितना हुआ मतदान?

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) 2025 के लिए चुनाव 18 सितंबर को हुआ था. इस बार 39.45 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है. इस दौरान 1,33,412 में से कुल 52,635 वोट डाले गए.

Heena Khan

Recent Posts

Gwalior Human Trafficking: रिफ्यूजी कैंप से डंकी रूट के जरिए भारत, फिर जम्मू-कश्मीर में शादी की तैयारी, 4 महिलाएं बरामद

Gwalior Human Trafficking: ग्वालियर GRP ने बांग्लादेश के कुतुपालोंग शरणार्थी शिविर से कथित तौर पर…

Last Updated: October 5, 2026 18:32:58 IST

लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया में लौटे Bhuvneshwar Kumar, कुणाल पांड्या को भी मिली जगह; इस दिन से खेलेंगे मैच

Bhuvneshwar Kumar: की मैदान पर वापसी हो गई है. हांगकांग सिक्सेस के लिए भारतीय टीम…

Last Updated: October 5, 2026 17:09:29 IST

एक नहीं अनेक लड़कों के साथ अफेयर में थी नाबालिग, लड़के ने तोड़ा रिश्ता, तो 9 लड़कों को हायर कर किया कुछ ऐसा…

Punjab News: पंजाब के गुरदासपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां…

Last Updated: October 5, 2026 17:08:06 IST

होटल में दबंगई… बाइक लेकर रेस्टोरेंट में घुसा, फिर महिला से बद्तमीजी, हैरान कर देगी VIDEO

Latur Hotel Incident: महाराष्ट्र के लातूर से एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक…

Last Updated: October 5, 2026 17:01:32 IST

Kasab age dispute: मैं 17 साल का हूं…कसाब के इस दावे ने मचाई थी हलचल, फिर ऐसे सामने आई उसकी असली उम्र

Kasab age dispute: 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी अजमल कसाब ने मुकदमे के दौरान…

Last Updated: October 5, 2026 16:32:12 IST