<
Categories: देश

पश्चिम बंगाल, केरल और असम समेत 5 राज्यों में कब होगा चुनाव? आज शाम 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगा एलान

ECI Press Conference: पश्चिम बंगाल, केरल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में चुनाव की तारीखों का एलान हो सकता है. जानकारी के अनुसार, आज दिल्ली के विज्ञान भवन में चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का एलान कर सकती है.

ECI Press Conference: आज यानी रविवार (15 मार्च, 2026) को शाम 4:00 बजे भारत निर्वाचन आयोग (ECI) दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है. जिसमें 5 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश- पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के चुनावों के तारीखों का एलान किया जा सकता है. बताया जा रहा है कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी मौजूद रहेंगे.

पिछले कुछ सप्ताह में चुनाव आयोग की टीम ने उन सभी राज्यों का दौरा किया था, जहां चुनाव होना है. फरवरी में असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी, 6-7 मार्च को केरल और 9-10 मार्च को पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग की टीम ने चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया था.

चुनाव आयोग के अधिकारियों ने की थी बैठक

चुनाव आयोग की टीम ने इन दौरों में सभी राजनीतिक दलों, पुलिस, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक की थी. आयोग ने हिंसा रोकने, मतदाता सूची सुधारने, EVM-VVPAT की जांच और CAPF तैनाती पर खास फोकस किया. मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार, चुनाव आज ही इन 5 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है. इसके पीछे की वजह बताई जा रही है कि पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के खिलाफ अपील की आखिरी तारीख 15 मार्च (आज) है और बाकी राज्यों में यह समयसीमा पहले ही खत्म हो चुकी है.

इन राज्यों का वर्तमान कार्यकाल कब खत्म हो रहा है?

पश्चिम बंगाल: 7 मई 2026

तमिलनाडु: 10 मई 2026

असम: 20 मई 2026

केरल: 23 मई 2026

पुडुचेरी: 15 जून 2026

इन राज्यों में पिछले चुनाव में किस पार्टी को मिली कितनी सीट?

अगर पिछले चुनाव की बात करें तो असम में 2021 में तीन चरणों में वोटिंग हुई थी और बीजेपी ने लगातार दूसरी बार सरकार बनाई थी. तो वहीं दूसरी बार, पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में चुनाव हुए और टीएमसी ने लगातार तीसरी सरकार बनाई और ममता बनर्जी फिर से मुख्यमंत्री बनीं. तमिलनाडु की बात करें तो वहां एक चरण में मतदान हुआ था और डीएमके ने बहुमत हासिल की थी और एमके स्टालिन मुख्यमंत्री बने थे. केरल में एक चरण में मतदान हुआ था, जिसमें LDF ने 99 सीटें जीतीं और पिनराई विजयन दोबारा मुख्यमंत्री बने. पुडुचेरी में NDA ने 16 सीटें जीतीं और एन. रंगास्वामी मुख्यमंत्री बने.

इस बार कितने चरणों में होगा मतदान?

कई मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से सामने आ रही जानकारी के मुताबिक इस बार पश्चिम बंगाल और असम में पिछले बार की तुलना में कम चरणों में मतदान हो सकता है, ताकि चुनाव जल्ली और सुरक्षित तरीके से कराया जा सके. चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नामांकन की तारीखें, वोटिंग कितने चरणों में होगी, काउंटिंग कब होगई और मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लागू होने की जानकारी दी जाएगी. चुनाव की तारीखों का एलान होते ही सभी पार्टियां आधिकारिक रूप से प्रचार-प्रसार शुरू कर सकती है.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Samsung ने रिपेयर बिल के GST कोड में कर दिया झोल? 9 महीने से भटकता रहा परेशान ग्राहक, कंपनी के जवाब ने उड़ा दिए होश!

Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…

Last Updated: October 4, 2026 18:50:11 IST

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST

US Visa का नया नियम, 50 देशों के नागरिकों को देना होगा 20 हजार डॉलर तक बॉन्ड, भारत लिस्ट से बाहर

US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…

Last Updated: October 4, 2026 18:03:43 IST

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST