<

भारतीय सेना में शामिल होने का सपना होगा साकार, इंडियन आर्मी CEE 2026 भर्ती का शंखनाद, जल्द करें आवेदन

अब आप भी अपने भारतीय सेना (Indian Army) में शामिल होने के सपनों को उड़ान दे सकते हैं. अग्निवीर (Agniveer) और जूनियर कमीशन अधिकारियों (JCO) की भर्ती के लिए ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (Online Common Entrance Test) की शुरुआत हो चुकी है.

Army Agniveer Bharti 2026: अगर आप भी भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. दरअसल, भारतीय सेना ने अग्निवीर और जूनियर कमीशन अधिकारियों (JCO) की भर्ती के लिए ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEE) 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका दिया है. 

युवाओं के सपनों को मिलेगी उड़ान

दरअसल, भारतीय सेना ने अग्निवीर और जूनियर कमीशन अधिकारियों (JCO) की भर्ती के लिए ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEE) 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी एक बेहतरीन मौका दिया. इसके साथ ही, योग्य उम्मीदवार आज, 3 फरवरी 2026 से सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण बेहद ही आसानी से करा सकते हैं. इसके साथ ही भर्ती की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें 8वीं पास से लेकर 12वीं पास तक के युवाओं के लिए अलग-अलग श्रेणियों में अपने पद के लिए पंजीकरण करा सकते हैं, जिससे ग्रामीण के साथ-साथ शहरी दोनों क्षेत्रों के युवाओं को समान अवसर मिल सके. 

शैक्षणिक योग्यता और पद विवरण

सबसे पहले अग्निवीर जनरल ड्यूटी शामिल है. जिसमें 10वीं पास 45 प्रतिशत अंकों के साथ-साथ ड्राइविंग लाइसेंस धारकों को प्राथमिकता दी जाएगी. इसके बाद अग्निवीर टेक्निकल 12वीं पास 50 प्रतिशत अंकों और हर विषय में 40 प्रतिशत होना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है. तो वहीं, ट्रेड्समैन के लिए 8वीं या 10वीं पास में हर विषय में 33 प्रतिशत सबसे ज्यादा अनिवार्य होता है. और सबसे आखिरी में मिलिट्री पुलिस के लिए 10वीं पास में 45 प्रतिशत अंकों लाना बेहद ही जरूरी है. 

आयु सीमा और आवेदन शुल्क

इतना ही नहीं, इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 17.5 साल से 21 साल के बीच होनी चाहिए. साथ ही आवेदन करने के लिए सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को 250 रुपये का शुल्क ऑनलाइन (डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग) जमा करना सबसे महत्वपूर्ण होता है. 

परीक्षा से लेकर मेडिकल तक का सफर

ऑनलाइन CEE के लिए सबसे पहले कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा की तैयारी करनी होगी, जिसके बाद फिजिकल टेस्ट देना होगा और सबसे आखिरी में उम्मीदवारों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी. तो वहीं, इन सभी चरणों के अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. 

उम्मीदवार कैसे भर सकते हैं अपना फॉर्म

जानकारी के मुताबकि, भारतीय सेना ने अग्निवीर और JCO भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 3 फरवरी से की है.  8वीं से 12वीं पास और 17.5 से 21 साल की आयु वाले युवा joinindianarmy.nic.in पर 250 रुपये शुल्क के साथ अपना फॉर्म भर सकते हैं. 

तो वहीं, दूसरी तरफ चयन की प्रक्रिया ऑनलाइन लिखित परीक्षा (CEE), शारीरिक परीक्षण (Physical) और मेडिकल जांच के आधार पर ही खत्म होगी, जिसके बाद सफल उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी. 

Darshna Deep

Recent Posts

Today Weather: यूपी में भारी बारिश तो कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…

Last Updated: April 6, 2026 06:35:06 IST

Petrol Diesel Price Today 6 April: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! मिलेगी राहत या फिर बढ़ेगा खर्च का बोझ?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 6, 2026 06:04:12 IST

Donald Trump: क्या सच में पागल हो गए ट्रंप? खुद अमेरिकी नेताओं ने दिया ऐसा बयान; इजराइल से ईरान तक हलचल

Iran-America War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब दुनियाभर में चर्चा का…

Last Updated: April 6, 2026 05:53:11 IST

Viral Video: धर्मेंद्र-अमिताभ की याद दिला दी! रिटायरमेंट पर जब दोस्त ने दोस्त को कंधे पर उठाया, तो थम गई सबकी निगाहें

Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…

Last Updated: April 5, 2026 23:51:42 IST

IMD का अलर्ट- दिल्ली-NCR में तेज तूफान के साथ ओलावृष्टि के आसार, किसानों के लिए क्या है जरूरी सलाह?

IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…

Last Updated: April 5, 2026 23:37:32 IST