Hindi News / Indianews / Eknath Shinde Health Has Deteriorated In Maharashtra A Team Of Doctors Has Reached The Village

Maharashtra की चिंता में एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत? दौड़ी-दौड़ी गांव पहुंची डॉक्टर्स की टीम

Eknath Shinde: महाराष्ट्र के कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत बिगड़ गई है। इसके बाद उनके घर पर डॉक्टरों की टीम बुलाई गई है। सतारा के दरे स्थित अपने आवास पर रह रहे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को बुखार है।

BY: Sohail Rahman • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Eknath Shinde: महाराष्ट्र के कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत बिगड़ गई है। इसके बाद उनके घर पर डॉक्टरों की टीम बुलाई गई है। हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, सतारा के दरे स्थित अपने आवास पर रह रहे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को बुखार है। सतारा से डॉक्टरों की एक टीम उनके आवास पर पहुंच गई है और उनका इलाज किया जा रहा है। सतारा में उनका पैतृक घर है, जहां वे रह रहे हैं। 

एकनाथ शिंदे आराम करने गए थे गांव

हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, मुख्यमंत्री शुक्रवार से सर्दी और वायरल बुखार से पीड़ित हैं। सुबह से ही उनकी तबीयत ठीक नहीं है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए एक महीने तक चले प्रचार और चुनाव परिणाम आने के बाद से लगातार हो रही बैठकों की वजह से उन्हें बुखार और सर्दी जैसे वायरल संक्रमण की समस्या उत्पन्न हो गई है। इसी कारण से एकनाथ शिंदे आराम करने के लिए गांव चले गए हैं। बताया जा रहा है कि, उन्हें फिलहाल बुखार है और उनका इलाज शुरू कर दिया गया है। 

दिल्ली एयरपोर्ट पर अचानक प्रकट हुए चार दिव्य साधु! देख कर चकाचौंध हो गए लोग, फिर हुआ ऐसा खेला… पैरों तले से खिसक गई जमीन

Eknath Shinde (एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबियत)

स्कूटर चलाते-चलाते अचानक हवा में उड़ा शख्स, वायरल वीडियो देख नहीं रोक पा रहे लोग अपनी हंसी

शिवसेना ने इस दावे को किया खारिज

दिल्ली में अमित शाह के साथ महायुति की बैठक में शामिल होने के बाद एकनाथ शिंदे सीधे सतारा स्थित अपने पैतृक घर चले गए। उन्होंने मुंबई में होने वाली महायुति की बैठक रद्द कर दी थी। इसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि वह गठबंधन में मुख्यमंत्री पद को लेकर गतिरोध से नाराज हैं। हालांकि शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना ने इन दावों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि पार्टी प्रमुख अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं, इसलिए वह अपने गांव गए हैं।

महाराष्ट्र चुनाव के परिणाम के बाद नहीं हुआ सीएम पद का निर्णय

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर असमंजस का दौर का जारी है। एकनाथ शिंदे और देंवेद्र फडणवीस की गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक भी हो चुकी है। लेकिन अब तक मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा नहीं हुई है। गुरुवार रात को गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार से अलग-अलग बातचीत की थी। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, राकांपा के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, राकांपा सांसद सुनील तटकरे भी शाह के घर पहुंचे थे। करीब तीन घंटे तक बैठक चली लेकिन सीएम का नाम तय नहीं हो सका। बैठक के बाद एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार देर रात मुंबई लौट आए थे

संभल जामा मस्जिद में कैसे छुपाया गया असली ढांचा, क्या ढकने के लिए किया गया ये अपराध? ASI की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Tags:

"Devendra FadnavisBJPCongressEknath ShindeIndia newsindianewsMaharashtraMaharashtra Assembly election 2024Maharashtra newsShiv sena
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue