<
Categories: देश

अलंद निर्वाचन क्षेत्र को लेकर Rahul Gandhi ने EC पर क्या आरोप लगाया ?

Election Commission:कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर वोट डिलीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं. चुनाव आयोग ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया है.

Election Commission: चुनाव आयोग ने राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब दिया है. आयोग ने कहा कि किसी भी वोटर का नाम ऑनलाइन नहीं हटाया जा सकता. चुनाव आयोग ने कहा कि राहुल गांधी के सभी आरोप आधारहीन और गलत है. चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि वोट रद्द करने से पहले मतदाताओं को अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाता है. आयोग ने कहा कि अगर किसी का नाम हटाया जाता है तो जिला मजिस्ट्रेट (DM) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) को शिकायत भेजी जानी चाहिए. राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि अनजान नंबरों का इस्तेमाल करके वोट हटाए गए.

कर्नाटक के अलंद निर्वाचन क्षेत्र का उदाहरण देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि एक नंबर इस्तेमाल करने से 10 से 12 नंबर कट गए. चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि कोई भी किसी का नाम मतदाता सूची से नहीं हटा सकता. आयोग के सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के आरोपों का जवाब देने के लिए जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी. चुनाव आयोग ने आलंद निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं के नाम हटाए जाने के आरोपों का भी जवाब दिया है. आयोग ने कहा कि इस मामले का हमने संज्ञान लिया था और इस मामले में इलेक्शन कमिशन ने खुद एफआईआर कराई थी.

राहुल गांधी ने क्या कहा?

Rahul Gandhi ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के गढ़ कर्नाटक के अलंद निर्वाचन क्षेत्र (Aland constituency) में 6000 से ज़्यादा वोट ऐसे मतदाताओं के नाम से काटे गए जिन्हें इस बारे में जानकारी नहीं थी. गांधी ने कहा किसी ने 6018 वोटों को हटाने की कोशिश की. हमें नहीं पता कि 2023 के चुनाव में अलंद में कुल कितने वोट काटे गए. ये संख्या 6,018 से कहीं ज़्यादा है. उन्होने कहा कि बस इतनी बात हुई कि इन 6,018 वोटों को डिलीट करते समय गलती से मामला पकड़ में आ गया.

उन्होंने कहा कि बूथ अधिकारी ने देखा कि उनके चाचा का वोट हटा दिया गया है, इसलिए उन्होंने जांच की कि उनके चाचा का वोट किसने हटाया और उन्हें पता चला कि वोट हटाने वाला उनका पड़ोसी था. उन्होंने अपने पड़ोसी से पूछा लेकिन पड़ोसी को इसकी जानकारी नहीं थी. यानी न तो जिस व्यक्ति ने वोट डिलीट किया और न ही जिसका वोट डिलीट हुआ, दोनों को इस बारे में कुछ पता था. किसी और ने इस प्रक्रिया को हाईजैक कर लिया और वोट हटा दिया.

गांधी ने उस वोटर को भी पेश किया जिसका नाम इस्तेमाल करके वोट हटाने के लिए आवेदन देने में किया था. वहीं जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए थे वे भी मौजूद थे.

कई राज्यों में पाई गई अनियमितताएं

कांग्रेस नेता ने आगे आरोप लगाया कि राजस्थान, महाराष्ट्र और हरियाणा सहित कई अन्य राज्यों में भी इसी तरह की अनियमितताएं पाई गईं. गांधी ने कहा महाराष्ट्र के राजुरा में 6815 लक्षित मतदाताओं के नाम जोड़े गए.उन्होने कहा अलंद में हमने नाम हटाए गए वहीं राजुरा मेंनाम जोड़े गए लेकिन मूल विचार वही है. यही व्यवस्था ऐसा कर रही है. कर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में भी यही हो रहा है और हमारे पास इसके सबूत हैं.

चुनाव आयोग पर हमला जारी रखेंगे-राहुल गांधी

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने कहा है कि वे चुनाव आयोग पर हमला जारी रखेंगे. उन्होंने कहा कि अभी जो हमने पेश किया है. वे हाइड्रोजन बम नहीं है. राहुल गांधी ने कहा कि मैं हर बात पूरी सच्चाई के साथ कहता हूं और दावे के पीछे सबूत का आधार होता है. उन्होंने आगे कहा कि अपनी टीम को पूरी जांच करने के निर्देश दिए हैं और अगर दावे सच साबित हुए तभी वह मंच पर आएंगे. गौरतलब है कि जब राहुल गांधी ने पहले भी आरोप लगाए थे. तब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार समेत पूरी टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

मेरा रिश्ता है, सबको क्यों बताऊं? 8 साल तक रश्मिका संग रिश्ता रखा सीक्रेट, विजय ने सुनाई लव स्टोरी

Vijay Rashmika Love Story: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी के बाद अपने करीब…

Last Updated: October 4, 2026 19:34:36 IST

Samsung ने रिपेयर बिल के GST कोड में कर दिया झोल? 9 महीने से भटकता रहा परेशान ग्राहक, कंपनी के जवाब ने उड़ा दिए होश!

Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…

Last Updated: October 4, 2026 18:50:11 IST

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST

US Visa का नया नियम, 50 देशों के नागरिकों को देना होगा 20 हजार डॉलर तक बॉन्ड, भारत लिस्ट से बाहर

US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…

Last Updated: October 4, 2026 18:03:43 IST

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST