<
Categories: देश

MP News: 18 खंभे उखाड़े, लाखों के तार किए पार, मध्यप्रदेश के इस जिले में चोरों की वारदात

MP News: सीहोर जिले में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं. जिले के हालियाखेड़ी और मोलगा क्षेत्र में बीती रात अज्ञात चोरों ने बिजली विभाग की संपत्ति को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया.

MP News: सीहोर जिले में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं. जिले के हालियाखेड़ी और मोलगा क्षेत्र में बीती रात अज्ञात चोरों ने बिजली विभाग की संपत्ति को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया. बदमाश लाखों रुपये कीमत के बिजली तार चोरी कर ले गए और जाते-जाते करीब 18 बिजली के खंभों को भी क्षतिग्रस्त कर गिरा दिया. इस घटना से पूरे इलाके की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है.

बिजली सप्लाई बाधित होने के कारण कई गांव भीषण गर्मी में अंधेरे में डूब गए हैं. तापमान 40 डिग्री के पार होने से ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ गई है. बिजली नहीं होने से पंखे, कूलर और पानी की मोटरें बंद पड़ी हैं, जिससे लोगों को पीने के पानी तक के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि रातभर गर्मी और उमस के कारण बच्चों और बुजुर्गों की हालत खराब रही.

बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में बिजली तार चोरी की यह दूसरी बड़ी घटना है. लगातार हो रही ऐसी वारदातों ने सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में पर्याप्त निगरानी नहीं होने के कारण चोर बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा संदिग्धों की तलाश की जा रही है. वहीं बिजली विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त लाइन और खंभों की मरम्मत में जुट गई है. विभाग का कहना है कि जल्द से जल्द बिजली सप्लाई बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है. फिलहाल ग्रामीण गर्मी और अंधेरे की दोहरी मार झेलने को मजबूर हैं तथा दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

काव्या मारन किससे करने जा रही हैं शादी? जानें होने वाले पति की कमाई से लेकर लग्जरी लाइफ तक

Anirudh Ravichander net worth: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर की…

Last Updated: October 18, 2026 17:04:34 IST

Old gold jewellery: क्या ज्वेलर जांच के दौरान निकाल लेता है सोना? जानें गहने का वजन और शुद्धता जांचने का तरीका

: पुराने सोने के गहने बेचते या बदलते समय केवल कुल वजन के आधार पर…

Last Updated: October 18, 2026 15:57:23 IST

Gwalior Accident: CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, हटाए गए SP; 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड;परिवारों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की मदद

Gwalior Sheetla Mata Mandir Truck Accident: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को ग्वालियर जिले में…

Last Updated: October 18, 2026 15:39:13 IST

Beed Accident: महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; इलाके में मचा हड़कंप

Maharashtra Beed Accident: घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. हादसे से इलाके…

Last Updated: October 18, 2026 15:30:43 IST

Noida Viral Video: कार के बोनट पर लटके रहे 2 लड़के, तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ाता रहा कैब ड्राइवर; वीडियो वायरल

Noida Viral Video: नोएडा के सेक्टर 18 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

Last Updated: October 18, 2026 14:54:28 IST

‘दो बहनें और एक जीजा…’, ग्रेटर नोएडा में एक परिवार के 5 लोगों की मौत की क्या है वजह? वॉइस नोट से खुले कई राज

Greater Noida Family Murder Case: रविवार को इस मामले ने एक और मोड़ ले लिया…

Last Updated: October 18, 2026 13:55:59 IST