Hindi News / Indianews / Electricity Workers Strike Ends After 64 Hours Announcement After Talks With Energy Minister

UP Strike: खत्म हुई बिजली कर्मचारियों की हड़ताल, ऊर्जा मंत्री से वार्ता के बाद की घोषणा

UP Electricity Workers Strike: उत्तर प्रदेश में स्ट्राइक पर गए बिजली कर्मियों की हड़ताल आज रविवार को खत्म हो गई है। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा एवं चेयरमैन एम देवराज से बातचीत के बाद संघर्ष समिति ने रविवार दोपहर को हड़ताल खत्म करने का एलान कर दिया है। सोमवार, 19 मार्च को हाई कोर्ट में संघर्ष […]

BY: Akanksha Gupta • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

UP Electricity Workers Strike: उत्तर प्रदेश में स्ट्राइक पर गए बिजली कर्मियों की हड़ताल आज रविवार को खत्म हो गई है। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा एवं चेयरमैन एम देवराज से बातचीत के बाद संघर्ष समिति ने रविवार दोपहर को हड़ताल खत्म करने का एलान कर दिया है। सोमवार, 19 मार्च को हाई कोर्ट में संघर्ष समिति और कारपोरेशन अपना पक्ष रखेगा। बिजली कर्मियों ने पूरे 72 घंटे बाद हड़ताल खत्म करने का फैसला किया है।

कर्मचारियों की मांगों पर किया जाएगा विचार-विमर्श 

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने हड़ताल खत्म होने की घोषणा के बाद कहा कि कर्मचारियों की सभी मांगों पर सरकार की तरफ से सकारात्मक तरीके से विचार-विमर्श किया जा रहा है। पहले सरकार इस वार्ता के लिए तैयार थी। उन्होंने कहा कि आज की वार्ता सकारात्मक रही है। उन्होंने कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि वह सभी तत्काल काम पर लौट जाएं।

Mamata Banerjee ने करवा दी अपने ही देश की बेइज्जती? विदेशी मीडिया के सामने कह दी इतनी बड़ी बात

UP Electricity Workers Strike

कर्मचारी हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे- शैलेंद्र दुबे

इसके साथ ही ऊर्जा मंत्री ने आश्वासन देते हुए कहा कि बिजली कर्मचारियों पर हुई कार्यवाही को विधिक तरीके से वापस लिया जाएगा। वहीं संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने इसे लेकर कहा कि “हम किसी भी कीमत पर उपभोक्ताओं को नुकसान नहीं देना चाहते हैं। कर्मचारी हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे अभी समझौते को लागू करने का आश्वासन दिया गया है। इस वजह से हड़ताल वापस ले रहे हैं।”

हड़ताल से चरमराई विद्युत व्यवस्था

बता दें कि इससे पहले शनिवार को उत्तर प्रदेश में स्ट्राइक पर गए बिजली कर्मियों पर बड़ी कार्रवाई की गई थी। करीब 650 आउटसोर्सिंग संविदाकर्मियों की सेवा को समाप्त कर दिया गया। जिन कर्मियों की सेवा समाप्त हुई, उनमें मध्यांचल वितरण निगम 110 कर्मी, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के 242 कर्मी, दक्षिणांचल के 38 कर्मी और पश्चिमांचल में 60 कर्मियों पर कार्रवाई की गई थी। दरअसल, प्रदेश के बिजली कर्मचारी बीते गुरुवार से हड़ताल पर थे। कई जिलों में इस हड़ताल की वजह से विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है।

Also Read: ‘3 दिन में नोटिस देकर राहुल गांधी के घर पहुंची…’, पुलिस की दबिश पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

Tags:

strikeUP NewsUttar Pradesh News
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

‘शर्मनाक! इस जैसी महिलाएं…’, रणवीर के बाद अब स्वाति सचदेवा ने पार की बेशर्मी की हदें, अपनी ही मां पर किया इतना भद्दा कमेंट, देशभर में मचा बवाल
‘शर्मनाक! इस जैसी महिलाएं…’, रणवीर के बाद अब स्वाति सचदेवा ने पार की बेशर्मी की हदें, अपनी ही मां पर किया इतना भद्दा कमेंट, देशभर में मचा बवाल
परमाणु हथियार बनाने से एक कदम दूर ईरान, अंदर की बात जान Trump को आया गुस्सा, अब दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा ये मुस्लिम देश
परमाणु हथियार बनाने से एक कदम दूर ईरान, अंदर की बात जान Trump को आया गुस्सा, अब दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा ये मुस्लिम देश
एक ही मंडप में दूल्हे ने 2 लड़कियों से रचाई शादी, पूरी बात जान दंग रह गए लोग, यूजर्स बोला- हमें तो एक करने की हिम्मत नहीं…
एक ही मंडप में दूल्हे ने 2 लड़कियों से रचाई शादी, पूरी बात जान दंग रह गए लोग, यूजर्स बोला- हमें तो एक करने की हिम्मत नहीं…
हिसार में युवक ने पहले भाभी से किया प्यार, फिर की शादी और अब…, जानकर आप रहेंगे दंग
हिसार में युवक ने पहले भाभी से किया प्यार, फिर की शादी और अब…, जानकर आप रहेंगे दंग
दुनियाभर में सुपरहिट हो रही ये भारतीय फिल्म, फिर क्यों देश में हुई सेंसरशिप का शिकार? भारत में लोगों के देखने पर हो जाएगी सजा!
दुनियाभर में सुपरहिट हो रही ये भारतीय फिल्म, फिर क्यों देश में हुई सेंसरशिप का शिकार? भारत में लोगों के देखने पर हो जाएगी सजा!
Advertisement · Scroll to continue