<
Categories: देश

क्या LPG बुकिंग के नियमों में हुआ बदलाव, साल में कितने मिलेंगे सिलेंडर, क्या है सच्चाई?

सोशल मीडिया पर तेजी से खबर फैल रही है कि LPG सिलेंडर की बुकिंग के नियमों में बदलाव किया गया है. कहा जा रहा है कि लोगों को 35 दिन बाद सिलेंडर मिलेगा. इस पर सरकार और इंडियन ऑयल की तरफ से स्पष्टीकरण जारी किया गया है.

LPG Cylinder Booking Rules: LPG गैस की कमी और बढ़ती मांग के बीच सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती मांग और सप्लाई को देखते हुए गैस कंपनियों ने सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है. कहा जा रहा था कि पहले जहां 25 दिनों में गैस बुकिंग कराई जा सकती थी, अब उसके लिए 35 दिनों का इंतजार करना पड़ेगा. इस खबर के बाद लोगों में अफरातफरी मच गई और सोशल मीडिया के साथ ही आम लोगों में भी इसकी चर्चा बढ़ गई. हालांकि अब इस खबर को लेकर सरकार और गैस कंपनियों ने स्पष्टीकरण जारी किया है.

क्या है हकीकत?

सोशल मीडिया पर LPG गैस बुकिंग के नियमों में बदलाव की बात जब सरकार के पास पहुंची, तो उन्होंने नियमों को लेकर अपनी बात बताई. PIB ने इसके लिए एक विज्ञप्ति जारी की, जिसके जरिए स्पष्ट किया गया कि एलपीजी गैस बुकिंग नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. मौजूदा रिफिल बुकिंग समय सीमाएं पहले की तरह ही हैं. इसके तहत शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन में गैस बुकिंग की जाएगी.

केंद्र सरकार ने की अपील

साथ ही केंद्र सरकार की तरफ से अपील की गई कि इस तरह की गलत जानकारियों पर विश्वास न करें. इसे किसी के साथ शेयर न करें और LPG रिफिल की अनावश्यक बुकिंग या घबराहट में बुकिंग न करें. सरकार ने कहा कि देश में पर्याप्त एलपीजी स्टॉक मौजूद है. आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है.

गैस कंपनी ने किया पोस्ट

इसके साथ ही इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की तरफ से भी एक पोस्ट शेयर कर इस खबर को भ्रामक बताया गया है. गैस कंपनी की तरफ से पोस्ट शेयर कर लिखा गया, ‘LPG रिफिल बुकिंग की समय-सीमा में बदलाव के दावे करने वाली रिपोर्टें गलत हैं. मौजूदा समय-सीमा (शहरी इलाकों में 25 दिन / ग्रामीण इलाकों में 45 दिन) में कोई बदलाव नहीं हुआ है, और पूरे देश में LPG की आपूर्ति पर्याप्त बनी हुई है. कृपया केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें और घबराकर बुकिंग करने से बचें.’ 

सोशल मीडिया पर दावा

बता दें कि सोशल मीडिया पर कई ऐसी पोस्ट शेयर की गई थीं, जिनमें दावा किया जा रहा था कि गैस बुकिंग के नियमों में बदलाव किया गया है. सबसे बड़ा बदलाव किलो वाले सिलेंडर के लिए किया गया है. पहले जहां लोग 25 दिनों के अंदर दूसरे सिलेंडर के लिए बुकिंग कर सकते थे, वहीं अब इस सीमा को  दिन आगे बढ़ाकर  दिन कर दिया गया है. ये नियम खासकर उन लोगों के लिए है, जिनके पास दो कनेक्शन हैं. हालांकि ये खबर पूरी तरह से भ्रामक हैं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

PM Kisan ₹4000 Fact Check: 23वीं किस्त 2026 के बारे में नवीनतम अपडेट, क्या इस बार मिलेंगे 4000?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना छोटे व सीमांत किसानों के लिए वरदान साबित हुई है.…

Last Updated: March 25, 2026 16:38:22 IST

China University: पढ़ाई छोड़ो, रोमांस करो! यूनिवर्सिटी ने निकाला अनोखा फरमान, पूरी कहानी जान चौंक जाएंगे आप

China University: अब पढ़ाई के साथ रोमांस करना भी हुआ जरूरी! चीनी सरकार की नई…

Last Updated: March 25, 2026 16:13:03 IST

15,000 विद्यार्थियों को मुफ्त मिलेगा प्रशिक्षण, सिखाये जाएंगे क्रिएटिव AI टूल्स, ऑरेंज इकोनॉमी को मिलेगा बढ़ावा

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज (IICT) ने मीडिया, एंटरटेनमेंट…

Last Updated: March 25, 2026 16:03:01 IST

Property Card: स्वामित्व योजना क्या है? कैसे मिलेगा संपत्ति कार्ड, जानिए इसके बड़े फायदे

SVAMITVA Yojana Card: SVAMITVA योजना पंचायती राज मंत्रालय की एक केंद्रीय क्षेत्र योजना है. इसके…

Last Updated: March 25, 2026 15:49:23 IST

बहन का इंस्टा प्रमोट कराना था? इसलिए रिंकू सिंह को मैसेज किया, IAS ऑफिसर से शादी करना चाहती थी प्रिया

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी अब जून 2026 में होने…

Last Updated: March 25, 2026 15:45:31 IST

Hanuman Temple Ramboda: भारत से बाहर यहां है हनुमान जी का चमत्कारी मंदिर, भक्तों की लगती है भीड़, नजारा देख मन हो जाएगा खुश

Hanuman Temple Ramboda: श्रीलंका को हिंद महासागर का मोती कहा जाता है. यह देश अपनी…

Last Updated: March 25, 2026 15:17:47 IST