<
Categories: देश

कौन है एशिया की पहली महिला लोको पायलट? इस तारीख को होंगी रिटायर

Surekha Yadav: सुरेखा यादव एशिया की पहली महिला लोकोमोटिव पायलट 30 सितंबर को रिटायर होने जा रही है.

Surekha Yadav First Woman Locomotive Pilot: एशिया की पहली महिला लोकोमोटिव पायलट सुरेखा यादव तारीख सितंबर को अपने भारतीय रेलवे की 36 साल की अद्भुत सेवा के बाद रिटायर होने जा रही है. उनकी यह यात्रा न सिर्फ रेलवे में महिलाओं की भूमिका को बदलने वाली रही, बल्कि उन्होंने आने वाली पीढियों के लिए मिसाल पेश की है.

कैसे बनी सुरेखा यादव एशिया की पहली लोकमोटिव पायलट?

सुरेखा यादव का जन्म महाराष्ट्र के सतारा जिले में हुआ. उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा हासिल करने के बाद भारतीय रेलवे में प्रशिक्षित सहायक चालक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की. उस समय रेलवे की ड्राइवरिंग लाइन लगभग पूरी तरह से पुरुष प्रधान थी, लेकिन उन्होंने निरंतर प्रयास और लगन से सभी बाधाओं को पार किया.

समय के साथ, सुरेखा यादव ने अनुभव और कौशल के बल पर अपने करियर में उल्लेखनीय प्रगति की. 2023 में उन्होंने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की वह सोलापुर से शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT)  तक वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने वाली पहली महिला लोको पायलट बनीं. इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई. उनकी सेवाओं और उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें कई राज्य और राष्ट्रीय स्तर के सम्मान भी प्राप्त हुए. उनके योगदान और प्रेरणा को कई लोगों ने सराहा, जिनमें उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दी.

मध्य रेलवे ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

मध्य रेलवे ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सुरेखा यादव ने 36 वर्षों की सेवा में अनगिनत महिलाओं को प्रेरित किया और यह साबित किया कि कोई भी सपना असंभव नहीं है.

सुरेखा यादव का करियर न केवल भारतीय रेलवे में महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बनकर उभरा, बल्कि यह भी दिखाया कि धैर्य, मेहनत और समर्पण के साथ कोई भी बाधा पार की जा सकती है. उनकी यात्रा आने वाले समय में कई युवाओं और विशेषकर महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024.

Recent Posts

मरिमुथु योगनाथन को मिला महाराणा उदय सिंह सम्मान, चार दशकों से पर्यावरण संरक्षण के लिए कर रहे हैं काम

पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए ‘ट्री मैन ऑफ इंडिया’ के नाम…

Last Updated: March 16, 2026 20:23:25 IST

‘उसमें मेरा हाथ सेट है…’ टेस्ट-वनडे फॉर्मेट को लेकर क्या बोले सूर्यकुमार यादव? कहा- टी20 में…

हाल में टीम इंडिया को विश्व कप जिताने वाले भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार…

Last Updated: March 16, 2026 20:20:09 IST

Rajya Sabha Election: बिहार में बड़ा राजनीतिक खेल, एनडीए का क्लीन स्वीप; 4 विधायक गायब!

Rajya Sabha Election: आरजेडी नेताओं ने आरोप लगाया कि उनके विधायक को रिश्वत दी गई…

Last Updated: March 16, 2026 20:03:26 IST

Ration Dealer Complaint: कम राशन या ज्यादा कीमत वसूल रहा डीलर? गड़बड़ी की शिकायत अब सीधे सरकार से, जारी हुआ WhatsApp नंबर

राशन व्हाट्सएप शिकायत नंबर: अगर राशन लेते वक्त आपका डिलर कम राशन या मनमाना दाम…

Last Updated: March 16, 2026 20:00:16 IST

Alia Bhatt: फिटनेस के लिए क्या खाती हैं आलिया भट्ट? 33 की उम्र में भी कमाल की एनर्जी, जानें उनका डाइट प्लान

Alia Bhatt: 33 साल की उम्र में भी आलिया भट्ट अपनी फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल…

Last Updated: March 16, 2026 19:35:23 IST

Diet Calendar: सालभर फिट रहने के लिए किस महीने में क्या खाएं? देखें आयुर्वेद का 12 महीनों वाला डाइट चार्ट

Ayurvedic Diet Calendar: आयुर्वेद के अनुसार, वसंत ऋतु में हल्का और कफ कम करने वाला…

Last Updated: March 16, 2026 19:31:35 IST