Hindi News / Indianews / Former Union Minister Pandit Sukh Ram Passes Away

पूर्व केंद्रीय मंत्री Pandit Sukh Ram का निधन

इंडिया न्यूज, शिमला: पूर्व केंद्रीय मंत्री (former union minister) और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंडित सुखराम (Pandit Sukh Ram) का निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे। सुखराम के पोते आश्रय शर्मा (Aashray Sharma) ने यह जानकारी दी है। आश्रय शर्मा  ने  कल देर रात फेसबुक पर पोस्ट डालकर कहा, अलविदा दादाजी, अभी नहीं […]

BY: India News Desk • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज, शिमला:
पूर्व केंद्रीय मंत्री (former union minister) और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंडित सुखराम (Pandit Sukh Ram) का निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे। सुखराम के पोते आश्रय शर्मा (Aashray Sharma) ने यह जानकारी दी है। आश्रय शर्मा  ने  कल देर रात फेसबुक पर पोस्ट डालकर कहा, अलविदा दादाजी, अभी नहीं बजेगी फोन की घंटी। पोते ने साथ ही उनके साथ अपने बचपन की तस्वीर भी पोस्ट की।

चार मई को हुआ था ब्रेन स्ट्रोक

Former Union Minister Pandit Sukh Ram Passes Away

पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम का निधन

‘कब्र बनी रहेगी और जो कोई…’, औरंगजेब विवाद पर RSS नेता भैयाजी जोशी का बड़ा ऐलान, अब थमेगा बवाल!

सुखराम शर्मा को चार मई को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। उस समय वह मनाली में थे। उन्हें पहले मंडी में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके बाद पिछले सप्ताह शनिवार को बेहतर इलाज के लिए उन्हें देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। सात मई से वह दिल्ली AIIMS में वेंटिलेटर पर थे।

दिल्ली के लिए सीएम जयराम ठाकुर ने करवाई थी हेलिकॉप्टर की व्यवस्था

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुखराम को सात मई को दिल्ली भेजने के लिए सरकारी हेलिकॉप्टर की व्यवस्था करवाई थी। बता दें कि सुखराम वर्ष 1993 से 1996 केंद्रीय संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रहे थे। वह मंडी लोकसभा सीट से सांसद भी रहे। तीन बार लोकसभा और पांच बार विधानसभा चुनावों में वह विजयी रहे थे।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

यह भी पढ़ें: देश के मशहूर शास्त्रीय संगीतकार Pandit Shivkumar Sharma का निधन

यह भी पढ़ें: Lata Mangeshkar Last Rites स्वर कोकिला पंचतत्व में विलीन, देशभर ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

यह भी पढ़ें: Lata Mangeshkar Net Worth Property करोड़ों के बंगले और लग्जरी कारों की मालकिन हैं स्वर कोकिला

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Tags:

Delhi AIIMS newsdelhi newsDelhi politicsNational News
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue