India News (इंडिया न्यूज),G20 News: आज यानि 10 सितंबर को G20 शिखर सम्मेलन का दूसरा दिन है। दिल्ली के प्रगति मैदान के ‘भारत मंडपम’ में इस सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। जान लेते हैं ऐसे में क्या कुछ खास होने वाला है।
जानकारी के अनुसार, सम्मेलन के दूसरे दिन सुबह 8:15 से 9:00 बजे के बीच राजघाट पर नेताओं और प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों का आगमन होगा। राजघाट पर लीडर्स लाउंज के अंदर शांति दीवार पर हस्ताक्षर करेंगे।
G20 Summit 2023 Day 2
खास मौके पर महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। वहीं महात्मा गांधी के पसंदीदा भक्ति गीत का लाइव प्रदर्शन भी होगा।
उसके बाद नेता और प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख लीडर्स सुबह 9:20 पर भारत मंडपम के लिए प्रस्थान करेंगे।
भारत मंडपम में नेताओं और प्रतिनिधिमंडल के प्रमुखों का आगमन होने वाला है।
भारत मंडपम के साउथ प्लाजा, लेवल 2 में वृक्षारोपण समारोह को आयोजित किया जाएगा।
जान लें कि समिट का तीसरा सत्र ‘वन फ्यूचर’ होगा। ये भारत मंडपम में होगा। जिसके बाद संयुक्त बयान जारी किया जाएगा।
Been a productive morning at the G20 Summit in Delhi. pic.twitter.com/QKSBNjqKTL
— Narendra Modi (@narendramodi) September 9, 2023
ये भी पढ़े