India News(इंडिया न्यूज),Gaza war: इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध का खामियाजा यूएन में कार्यरत एक भारतीय व्यक्ति हो उठाना पड़ा जहां संयुक्त राष्ट्र के साथ काम करने वाले एक भारतीय कर्मी की गाजा में राफा में एक हमले में उनके वाहन को निशाना बनाए जाने के बाद जान चली गई जिसकी अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की।
जिसके बाद इस मामले में अधिकारियों ने कहा कि, “संयुक्त राष्ट्र के साथ काम करने वाले भारतीय कर्मियों की गाजा में राफा में उनके वाहन पर हमले के बाद मौत हो गई, यह इजरायल-हमास संघर्ष की शुरुआत के बाद से संयुक्त राष्ट्र के लिए “पहली अंतरराष्ट्रीय” क्षति है।
Gaza War
मिली जानकारी के अनुसार राफ़ा में यूरोपीय अस्पताल जाते समय संयुक्त राष्ट्र के वाहन पर हमला हुआ। इससे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा एवं संरक्षा विभाग (डीएसएस) के स्टाफ सदस्य की जान चली गई। जहां राफ़ा में कर्मचारियों से भरे संयुक्त राष्ट्र के वाहन पर हमला किया गया।
जिसके बाद इस मामले में संयुक्त राष्ट्र महासचिव के उप प्रवक्ता फरहान हक ने कहा कि महासचिव को यह जानकर गहरा दुख हुआ कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा और सुरक्षा विभाग (डीएसएस) के एक कर्मचारी की मौत हो गई और एक अन्य डीएसएस कर्मचारी के घायल हो गए, जब उनके संयुक्त राष्ट्र वाहन को आज सुबह राफा में यूरोपीय अस्पताल ले जाते समय टक्कर मार दी गई। इसके साथ ही बयान में कहा गया, “महासचिव संयुक्त राष्ट्र कर्मियों पर सभी हमलों की निंदा करते हैं और पूरी जांच की मांग करते हैं।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मानवीय कार्यकर्ताओं की सुरक्षा की तत्काल आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए हमले पर अपनी संवेदना और निंदा व्यक्त करते हुए सोमवार को एक एक्स पोस्ट में मृतक की राष्ट्रीयता का खुलासा किए बिना कहा कि आज गाजा में संयुक्त राष्ट्र के एक वाहन पर हमला किया गया, जिसमें हमारे एक सहकर्मी की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया।
जानकारी के लिए बता दें कि गाजा में 190 से अधिक संयुक्त राष्ट्र कर्मचारी मारे गए हैं। मानवतावादी कार्यकर्ताओं की रक्षा की जानी चाहिए। उन्होंने संघर्ष क्षेत्रों में सहायता प्रदान कर रहे संयुक्त राष्ट्र कर्मियों के जीवन की रक्षा करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा, “मैं संयुक्त राष्ट्र कर्मियों पर सभी हमलों की निंदा करता हूं और तत्काल मानवतावादी के लिए अपनी तत्काल अपील दोहराता हूं।
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.