<
Categories: देश

पिता और भाई ने मारा डाला प्रेमी को, प्रेमिका ने लाश से कर ली शादी- जाने पूरा मामला

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक ऐसी वारदात हुई जहां लड़की के पिता और भाई ने युवकों को इसलिए मार डाला क्योंकि वे प्रेम संबंधों के खिलाफ थे. वहीं प्रेमिका ने हत्या के बाद प्रेमी के लाश से शादी कर ली.आइए जानतें हैं पूरा मामला.

 Maharashtra Crime News: नांदेड़ में एक प्रेमिका के अपने प्रेमी की हत्या के बाद उसकी लाश से शादी करने की दिल दहला देने वाली घटना हुई है. सक्षम देटे नामक युवक की हत्या लडकी के परिवार  और जीजा ने गुरुवार शाम को की थी. शुक्रवार को सक्षम का अंतिम संस्कार कर दिया गया. 

उससे पहले, लड़की  ने सक्षम से शादी करने का बड़ा फैसला लिया. और उसी के अनुसार प्रेमिका ने सक्षम की लाश पर हल्दी और सिन्दुर लगाकर शादी कर ली. प्रेमी ने कहा, मेरे पिता और मेरे भाई ने मेरे आशिक को मार डाला क्योंकि वह मेरे प्रेम संबंधों के खिलाफ थे, लेकिन वह हार गए, और मेरा प्रेमी मरकर जीत गया. लड़की ने आरोपी को मौत की सजा देने की मांग की है.

शादी के खिलाफ थे घर वाले

यह घटना इतवारा पुलिस थाने  इलाके में हुई. युवक का नाम सक्षम देठे है और सक्षम की गर्लफ्रेंड के पिता और जीजा ने सक्षम को तीन बार गोली मारी और फिर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में आरोपी पिता गजानन मामिदवार समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. मृतक सक्षम और प्रेमिका शादी करने वाले थे. आरोपी गजानन मामिदवार को यह जानकारी मिल गई थी. लेकिन, चूंकि प्रेमी और प्रेमिका अलग-अलग जाति के थे, इसलिए इस शादी का विरोध हो रहा था. गुस्से में आकर गजानन मामिदवार ने उन पर हमला कर दिया और उनकी हत्या कर दी. इटावरा पुलिस में आरोपी पिता और दो भाइयों और तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस

 आंचल ने अपने प्रेमी के हत्यारों के लिए मौत की सजा की मांग की है. आंचल ने कहा, “मेरे सक्षम ने मेरे प्यार को जीत लिया. वह मौत में भी जीत गया. मेरे पिता और भाई हार गए.” पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Silver Price 24 October 2026: सोने के बाद चांदी भी धड़ाम! कीमतों में लगातार गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें ताजा भाव

Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…

Last Updated: October 24, 2026 10:11:06 IST

Gold Price 24 October 2026: सोना खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! गिर गए दाम, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का भाव

Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…

Last Updated: October 24, 2026 10:06:20 IST

Jaipur Road Accident:जयपुर में देर रात भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की जोरदार टक्कर में 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…

Last Updated: October 24, 2026 08:37:21 IST

Udta Teer Box Office Collection Day 1:‘उड़ता तीर’ की एंट्री से बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल! रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…

Last Updated: October 24, 2026 08:08:48 IST

Petrol Diesel Price Today: 24 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? टंकी फुल कराने से पहले जान लें दिल्ली से मुंबई तक के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…

Last Updated: October 24, 2026 07:46:29 IST