इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Gold Silver Price Today 22 March 2022 सोने की कीमतों रोजाना उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज 22 मार्च को भी सोने की कीमतों में उछाल देखा गया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 165 रुपये मंहगा हुआ है। इस उछाल के साथ सोना की कीमत (Gold price) आज सुबह 51820.00 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई। इसके अलावा, चांदी की कीमतों (Silver price today) में भी तेजी दर्ज की गई है।
Gold Silver Price Today 22 March 2022
चांदी के दाम 461 रुपए बढ़े हैं। चांदी की कीमत 68810 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। वहीं 22 कैरेट 1 तोला सोने का भाव देश में 47,400 है, जो बीते दिन 47,300 था। यानि कि 100 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़त दर्ज की गई है। वहीं, लखनऊ में इसकी कीमत 47,550 बताई जा रही है जो कि बीते दिन 47,450 थी। 24 कैरेट सोना में एक तोले का भाव आज 51,700 रपये है। बीते दिन यह 51,600 रुपए पर था।
Gold Silver Price Today 22 March 2022
दूसरी तरफ चांदी की कीमतों में भी उछाल देखा जा रहा है। लखनउ में आज एक किलो चांदी का रेट 68,300 है। जबकि बीते दिन ये 68,000 था। यानी चांदी के दाम में 300 रुपये प्रति किलो की बढ़त देखी गई है।
ज्वैलरी 24 कैरेट सोने से नहीं बनती है। ज्वैलरी के लिए ज्यादातर 22 कैरेट से लेकर 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल अधिक होता है। सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। जैसे 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे सोने की शुद्धता की जानकारी मिलती है।
जानकारी के लिए बता दें कि सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखाना चाहिए। ग्राहकों को हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदारी करनी चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है।
Also Read : Gold Silver Price Today 21 March 2022 देश में आज सोने चांदी की कीमत इस प्रकार
Connect With Us : Twitter Facebook