इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :
Gold Silver Price Today 24 January 2022 आज सोने-चांदी के भाव में उछाल देखने को मिला है। MCX पर सोने (Gold) की कीमत में 0.36 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के साथ 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का कीमत बढ़कर 48,424 रुपए पहुंच गई है। वहीं दूसरी और चांदी की कीमत में थोड़ी कमी आई है। चांदी की कीमत 0.06 फीसदी घटकर 64,770 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।
Gold Silver Price Today 22 March 2022
बता दें कि पिछले हफ्ते शुक्रवार को विदेशी और घरेलू वायदा बाजार यानी MCX पर सोना-चांदी कमजोरी के साथ बंद हुए थे। लेकिन शुक्रवार को ऊपरी लेवल पर विदेशी बाजार में सोने-चांदी में मुनाफावसूली दर्ज की गई थी। हालांकि पिछले हफ्ते कीमतों में उछाल दर्ज किया गया। इससे पहले ग्लोबल इक्विटी मार्केट में गिरावट और कमजोर अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों की वजह से विदेशी बाजार में सोना 4 हफ्ते और चांदी 2 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गई थी। (Silver Price Today)
सोने-चांदी की कीमतों में लगभग रोज बदलाव होते हैं। वहीं इन पर उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज भी बदलते रहते हैं। ऐसे में यदि आप घर बैठे अपने शहर की सोने-चांदी की कीमतों के दाम पता करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं। (Gold Silver Price Today)
ज्वैलरी 24 कैरेट सोने से नहीं बनती है। ज्वैलरी के लिए ज्यादातर 22 कैरेट से लेकर 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल अधिक होता है। सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। जैसे 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे सोने की शुद्धता की जानकारी मिलती है।
Also Read : Gold Silver Price Today 21 January 2022 सोने के भाव में आज मामूली उछाल, चांदी में आई गिरावट
Connect With Us : Twitter | Facebook