<
Categories: देश

JPSC-JSSC सुधार को लेकर सरकार ने शुरु की बड़ी पहल, TDPL की सभी परीक्षाएं और परिणाम रद्द: CM हेमंत सोरेन ने किया ऐलान

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में बढ़ते छात्र आंदोलन के बीच विशेष कैबिनेट बैठक के बाद TDPL से जुड़ी सभी परीक्षाएं और उनके परिणाम रद्द करने का फैसला बताया. साथ ही सरकार ने TDPL के माध्यम से हुए उम्मीदवारों के चयन और भागीदारी समेत संबंधित सभी गतिविधियां भी रद्द कर दी हैं.

झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य में हो रहे छात्र आंदोलन को लेकर बड़ा ऐलान किया है. प्रदर्शनकारी छात्रों की कई मांगें मानी गई हैं. साथ ही TDPL के जरिए हुईं सभी परीक्षाएं और नियुक्तियां रद्द कर दी गई हैं.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि इस मामले को लेकर सरकार गंभीर है. हेमंत सोरेन ने कहा कि आज हमने इस मामले को अंतिम रूप देने के लिए विशेष कैबिनेट बैठक की और जरूरी फैसले लिए.

TDPL द्वारा आयोजित परीक्षा रद्द

सोरेन सरकार ने अपने फैसले में कहा, ‘सभी पहलुओं पर विचार करने और समस्याओं का समाधान तलाशने के बाद हमने फैसला लिया है कि टीडीपीएल (TDPL) द्वारा आयोजित सभी परीक्षाएं, टीडीपीएल द्वारा जारी किए गए परिणाम तथा टीडीपीएल के माध्यम से किसी भी उम्मीदवार का चयन या भागीदारी रद्द की जाती है. इस संबंध में टीडीपीएल द्वारा की गई सभी गतिविधियां भी रद्द कर दी गई हैं.
बता दें कि झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों का आंदोलन सोमवार को 24वें दिन भी जारी रहा. इस बीच छात्रों और सरकार के बीच प्रस्तावित वार्ता होते-होते नहीं हो सकी.

झारखंड में छात्र आंदोलन का कारण

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के खिलाफ छात्र संघ प्रतिनिधियों द्वारा आंदोलन किया जा रहा है. प्रदर्शनकारी राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित स्थानीय न्यायिक जांच को खारिज कर रहे हैं और पेपर लीक और प्रणालीगत भ्रष्टाचार के आरोपों की स्वतंत्र केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच की मांग कर रहे हैं. जब तक कोई केंद्रीय एजेंसी जांच अपने हाथ में नहीं लेती, छात्र नेताओं ने राज्य भर में अपना आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया है.
Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

मुकदमा, गिरफ्तारी और 14 महीने की जुदाई… हाईकोर्ट के फैसले से फिर एक हुए सोनिका-अकबर

Right to choose life partner: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गाजियाबाद की 26 वर्षीय सोनिका चौहान को…

Last Updated: September 28, 2026 16:13:35 IST

UP chunav 2027: यूपी चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में सीटों का पेच, सहारनपुर से रायबरेली तक इन सीटों पर फंसा मामला

UP chunav 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच…

Last Updated: September 28, 2026 15:40:13 IST

Bank Unions Strike: रविवार को भी किया काम और हड़ताल भी हो गई कैंसिल! सोशल मीडिया पर मीम्स के जरिए छलका बैंक कर्मचारियों का दर्द

बैंकों की 3 दिन की हड़ताल टलने के बाद अब कर्मचारियों को इस हफ्ते बिना…

Last Updated: September 28, 2026 15:36:03 IST

Chirag Paswan Resign Statement: छोड़ दूंगा मंत्री पद…चिराग पासवान ने भरी महफिल में कह दी ये बात; फिर रोहिणी आचार्य ने कसा तंज

Chirag Paswan Minister Resign Statement: चिराग पासवान ने कहा कि संविधान और आरक्षण से खिलवाड़…

Last Updated: September 28, 2026 15:32:55 IST

MP News: सागर में हिंसक हुआ 2 लोगों के बीच झगड़ा, 16 सेकंड में 14 बार लोहे की रोड से किया वार, CCTV में कैद हुई घटना

Sagar News: मध्य प्रदेश के सागर में दिनदहाड़े एक 28 वर्षीय व्यक्ति को लोहे के…

Last Updated: September 28, 2026 15:10:28 IST