Hindi News / Indianews / Heat Wave Today Updates

Heat Wave Updates: UP से राजस्थान तक गर्मी का कहर, इन राज्यों में 40 के पार तापमान, जानें आज का हाल

Heat Wave Today Updates इंडिया न्यूज़ , नई दिल्ली। उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी से लोग परेशान हो गए हैं। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली जैसे कई राज्यों में आसमान से आग बरस रही है। इस गर्मी से जल्द राहत मिलती नहीं दिख रही है। अगर राजधानी दिल्ली की बात करें तो […]

BY: India News Desk • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

Heat Wave Today Updates
इंडिया न्यूज़ , नई दिल्ली। उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी से लोग परेशान हो गए हैं। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली जैसे कई राज्यों में आसमान से आग बरस रही है। इस गर्मी से जल्द राहत मिलती नहीं दिख रही है। अगर राजधानी दिल्ली की बात करें तो आज 2 मई को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग की मानें तो आज दिल्ली में गरज के साथ धूलभरी आंधी चल सकती है। हालांकि, दिल्लीवालों के लिए राहत की बात ये है कि आने वाले कुछ दिनों में हीटवेव की कोई चेतावनी नहीं है।

Heat Wave Today Updates

Heat Wave Today Updates MAP

होली पर मौसम ने बदले रंग! कहीं बरसेंगे फुहारे तो कही तपेगा सूरज, जाने वेदर अपडेट

गुजरात के अहमदाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

मध्य प्रदेश के भोपाल में आज का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

देश के कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आज आसमान साफ रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

Heat Wave Today Updates

Heat Wave Today Updates

बिहार की राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग ने पटना में बारिश का भी अनुमान लगाया है।

जहां एक ओर कई राज्यों में गर्मी से हाल बेहाल है, वहीं अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में मौसम विभाग ने बारिश की संभावना बताई है। अरुणाचल प्रदेश में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

उधर, मुंबई में भी इन दिनों काफी गर्मी पड़ रही है। मुंबई में आज का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

यह भी पढ़ें :  रैली में राज ठाकरे का अल्टीमेटम, अगर 3 मई तक लाउडस्पीकर नहीं हटाए गए तो दोगुनी आवाज में चलाएंगे हनुमान चालीसा

यह भी पढ़ें :  Jadeja के बाद एक और भारतीय छोड़ेगा टीम की कमान!! स्टार खिलाड़ियों के बावजूद टीम नही कर पा रही कमाल

यह भी पढ़ें : कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद गौतमबुद्ध नगर में 31 मई तक धारा 144 लागू

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

IMD Alert:weather forecastउत्तर प्रदेशदिल्लीराजस्थानहरियाणा

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue