होम / Himachal: प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा- हिमाचल त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करें

Himachal: प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा- हिमाचल त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करें

Mudit Goswami • LAST UPDATED : September 15, 2023, 4:16 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Himachal: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर हिमाचल प्रदेश (Himachal) में बाढ़ और भूस्खलन के कारण आई प्राकृतिक आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का आग्रह किया। उन्होंने पत्र में पीएम से गुजारीस की कि सरकार ने जिस तरह साल 2013 में आई किदारनाथ आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया था, उसी तरह हिमाचल प्राकृतिक आपदा को भी राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए। बता दें कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के दौरे में पर थी, जहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र मंडी का दौरा किया था।

हिमाचल के दौरे पर थी प्रियंका गांधी

प्रियंका गाधी ने हिमाचल दौरे के दौरान केंद्र सरकार से इसे प्रकृतिक आपदा घोषित करने के लिए कहा था। उन्होंंने कहा था कि, “यहां बहुत दर्दनाक स्थिति है और बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। हम बार-बार केंद्र सरकार से कह रहे हैं कि इसे एक राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दे तो इससे बहुत सुविधा हो जाएगी। प्रदेश सरकार की तरफ से जो-जो हो सकता है वे किया जा रहा है। मुख्यमंत्री खुद आपदा के समय से मदद करने में जुटे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि कुछ चीजें सिर्फ केंद्र सरकार ही कर सकती है और मुझे उम्मीद है कि वे करेंगे। मुझे नहीं लगता कोई इस प्रकार की आपदा का राजनीतिक मुद्दा बनाना चाहता है। जब इतना बड़ा संकट आया है तो पूरे देश को एकजुट होकर मदद करनी चाहिए।”

प्रकृतिक आपदा की वजह से 428 लोगों की जान गई

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में  मॉनसूनी बारिश ने बीते महीने अपना कहर बरसाया था। प्रदेश के कई इलाकों में बादल फटने की घटना और लगातार तेज बारिश के चलते मंडी समेत कई जगहों में बाढ़ पर बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई। प्रदेश में लैंडस्लाइड और बाढ़ की वजह से आई घटनाओं के चलते करीब 428 लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस प्रकृतिक आपदा पर 12,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान होने की बात कही है।

यह भी पढ़ें:-

 

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Vat Savitri Vrat 2024: इस सुहागन महिलाएं करेंगी वट सावित्री की पूजा, जानें क्या है मुहूर्त और पूजा विधि
Haiti Airport: तीन महीने के बाद फिर खुला हैती अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, इस कारण हुआ था बंद-Indianews
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन इन राशियों के लिए खास, जानें क्या कहता है आपका राशिफल-Indianews
Open AI के शीर्ष कार्यकारी jan leike ने अपने पद से दिया इस्तीफा, बताई ये बड़ी वजह-Indianews
Delhi Heatwave: दिल्ली में जारी हुआ लू अलर्ट, सरकार ने स्कूलों को जल्दी छुट्टियां करने का दिया आदेश-Indianews
Kolkata में मल्लिकार्जुन खड़गे के पोस्टर खराब होने के बाद आगबबूला हुई कांग्रेस, दी ये बड़ी चेतावनी- Indianews
MS Dhoni: ‘एक्स’ के मुकाबले इंस्टा को क्यों पसंद करते हैं एमएस धोनी? बताई यह वजह- Indianews
ADVERTISEMENT