Hindi News / Indianews / Himachal Truth Wins In The End Cm Sukhu Said On Supreme Courts Decision In Rahul Gandhi Case

Himachal: "अंत में सच्चाई की जीत होती है…" राहुल गांधी मामले में सु्प्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले सीएम सुक्खू

India News (इंडिया न्यूज़), Himachal:  सुप्रीम कोर्ट द्वारा ‘मोदी’ उपनाम टिप्पणी मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने सजा पर रोक लगा दी है। इसका मतलब है कि उनकी सजा ग़लत थी। कोर्ट ने ये भी कहा है […]

BY: Mudit Goswami • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज़), Himachal:  सुप्रीम कोर्ट द्वारा ‘मोदी’ उपनाम टिप्पणी मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने सजा पर रोक लगा दी है। इसका मतलब है कि उनकी सजा ग़लत थी। कोर्ट ने ये भी कहा है कि उनकी (राहुल गांधी) लोकसभा सदस्यता बहाल की जानी चाहिए  उन्होंने कहा  “अंत में सच्चाई की जीत होती है…”

“राहुल गांधी देश में नफरत खत्म करने के लिए पैदल चले”

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू  ने कहा कि राहुल गांधी देश में नफरत खत्म करने के लिए पैदल चले। जब उनपर राजनीतिक षड्यंत्र के तहत मामला दर्ज किया गया तो पूरा देश उनके साथ लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए खड़ी हुई। बता दें कि हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने आज प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की।

लंदन से अपने दोस्त से मिलने भारत आई लड़की, लड़के ने होटल बुक कर पहले किया रेप फिर लिफ्ट में…., सुन कांप जाएगी रूह

Himachal

बाढ़ की वजह से प्रदेश में 6 हजार करोड़ का नुकसान

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों मॉनसूनी बारिश के चलते बड़ा नुकसान उठाना पड़ा था। इस दौरान प्रदेश में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई। बाढ़ के बाद प्रदेश में काफी अधिक हानी हुई। सरकार की माने तो इस बाढ़ में करीब 6 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है। इसी सिलसिले में प्रदेश के सीएम ने बीते दिन कई केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की थी।

ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi: राहुल गांधी के खिलाफ याचिकाकर्ता पूर्णेश मोदी ने कानूनी लड़ाई जारी रखने का किया ऐलान, जानें सुप्रीम कोर्ट में किसने क्या कहा

 

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue