Hindi News / Indianews / Horrific Road Accident On Pune Bengaluru Highway 48 Vehicles Hit More Than 50 Injured

पुणे-बेंगलुरु हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, चपेट में आए 48 वाहन, 50 से अधिक लोग घायल

Accident in Pune: पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर एक पुल के पास 48 वाहन एक ट्रक की चपेट में आने से टकरा गए। ये वाहन इस हादसे में क्षतिग्रस्त हो गए हैं। साथ ही 50 से अधिक लोग इस हादसे में घायल हो गए हैं। जिनमें से कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। रविवार देर शाम यह […]

BY: Akanksha Gupta • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

Accident in Pune: पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर एक पुल के पास 48 वाहन एक ट्रक की चपेट में आने से टकरा गए। ये वाहन इस हादसे में क्षतिग्रस्त हो गए हैं। साथ ही 50 से अधिक लोग इस हादसे में घायल हो गए हैं। जिनमें से कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। रविवार देर शाम यह हादसा तब हुआ जब कंटेनर ने पुल के पास ढलान से उतरते समय अपना नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रही एक के बाद एक कई गाड़ियों को टक्कर मार दी।

कंटेनर के ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, इस दुर्घटना की वजह से कंटेनर के ब्रेक का फेल होना बताया जा गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने जानकारी दी कि घटनास्थल पर पुलिसकर्मी, दमकल कर्मी और राहगीर बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। हादसे में घायल सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। दो अस्पतालों में सभी घायलों का इलाज चल रहा है। पुणे सिटी और पुणे मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी की स्थानीय पुलिस तथा अग्निशमन सेवाओं द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक नावले ब्रिज इलाके में रात करीब 8.30 बजे यह घटना हुई है।

‘सिर काटने वाले को इनाम दूंगा…’, बिट्टू बजरंगी के खिलाफ दर्ज हुआ FIR, सपा सांसद के खिलाफ दिया था भड़काऊ बयान

Accident in Pune

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

पीएमआरडीए दमकल विभाग के अग्निशमन अधिकारी सुजीत पाटिल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में घायल हुए कुछ लोगों को स्थानीय लोगों ने पास के अस्पतालों में भर्ती करवाया है। सिंहगढ़ रोड पुलिस थाने के अधिकारी ने हादसे को लेकर कहा कि यह दुर्घटना नवले पुल पर हुई। पुणे फायर ब्रिगेड के अधिकारी और पुणे मेट्रोपालिटन रीजन डेवलपमेंट अथारिटी यानि की पीएमआरडीए की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को संभाला। फिलहाल हादसे की वजह सामने नहीं है। इस बात की आशंका जताई जा रही है कि ब्रेक फेल होने की नजह से यह बड़ा हादसा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Tags:

Accident Newspune news
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue