Bomb Threat in Flight: हैदराबाद एयरपोर्ट जीएमआर ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी धमकियों को गंभीरता के साथ देखा जा रहा है. हर मामले में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है.
Bomb Threat in Flight: हैदराबाद में स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Rajiv Gandhi International Airport) पर विमानों में दो दिनों में तीसरी बार बम की धमकी के ईमेल आ रहे हैं. एयरपोर्ट के तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, शनिवार को एक ईमेल में दो अलग विमानों को उड़ाने की धमकी दी गई. धमकियां एयरपोर्ट की कस्टमर सपोर्ट आईडी पर भेजी जा रही हैं.
एयरपोर्ट की तरह से दी गई जानकारी में बताया कि आज 6 दिसंबर को हैदराबाद आ रही एक फ्लाइट BA277 में बम की धमकी मिली है. वह लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से आ रही थी. उसे आज सुबह करीब 5:25 पर सुरक्षित लैंड करा लिया गया है. वहीं विमान KU 373 से कुवैत से हैदराबाद आ रहा था, उसमें भी बम होने की धमकी मिली है. इन सभी विमानों को लैंडिंग के बाद चैक कराया जा चुका है.
एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2879 (दिल्ली से हैदराबाद) को भी बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिली थी. उसकी लैंडिंग हैदराबाद में रात 8:45 बजे सुरक्षित करा ली गई है. वहीं सऊदी अरब के मदीना से हैदराबाद आ रही इंडिगो की फ्लाइट में बम की धमकी के बाद उसे अहमदाबाद एय़रपोर्ट पर डायवर्ट किया गया.
हैदराबाद एयरपोर्ट जीएमआर ने जानकारी देते हुए कहा कि “सभी गलतियों को गंभीरता से लिया जा रहा है. सुरक्षा प्रक्रियाएं भी तुरंत लागू कर दी गई है.” अधिकारियों का कहना है कि “यात्रियों की सुरक्षा सबसे पहले जरुरी. वही प्राथमिकता रही है और अभी तक किसी भी तरह के जान-माल की हानि की सूचना नहीं मिली है.“
Dhurandhar 2 OTT Release Date: क्रिकेट फैन्स और अन्य दर्शक फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)…
Nita Ambani: .नीता अंबानी ने कहा कि वहां के जानवरों और पक्षियों, जिनमें बकरियां और…
Meerut Central Market Sealing: सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश ने मेरठ में हड़कंप मचा दिया…
LPG-PNG Price Today: दिल्ली सरकार ने कमर्शियल LPG सिलेंडरों की सप्लाई के लिए नई शर्तें…
Haryana Govt Update: अकुशल, अर्धकुशल और कुशल श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में 35 प्रतिशत की…
Human Trafficking Racket: मधेपुरा पुलिस ने देह व्यापार रैकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए…