<
Categories: देश

प्रेम, संन्यास, अब शादी; फिर चर्चा में आए आईआईटी वाले बाबा, कौन हैं उनकी दुल्हनिया?

IIT Baba Marriage: महाकुंभ वाले आईआईटी बाबा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. बताया जा रहा है कि उन्होंने फरवरी में ही शादी कर ली है. अब जब वो अपने पिता के चैंबर में अपनी पत्नी के साथ जा रहे थे. तब उनकी शादी के बारे में पता चला.

IIT Baba Marriage: महाकुंभ 2025 के दौरान चर्चा में रहे आईआई बाबा उर्फ अभय सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं, बताया जा रहा है कि उन्होंने शादी कर लगी है. उन्होंने फरवरी में कर्नाटक की एक इंजीनियर से शादी कर ली है. शादी के बाद पहली बार वो सार्वजनिक रूप से नजर आए हैं. अभय की पत्नी का नाम प्रतीका है. इस जोड़े ने 15 फरवरी को तमहाशिवरात्रि के दिन हिमाचल प्रदेश के अघंजर महादेव मंदिर में शादी की.

इसके बाद, उन्होंने 19 फरवरी को एक सादे और सिंपल समारोह के माध्यम से अपनी शादी को औपचारिक रूप दिया. अभय सिंह की शादी की खबर तब सामने आई जब वह अपनी पत्नी के साथ अपने पिता के चैंबर में पहुंचे. यह ध्यान देने योग्य है कि अभय सिंह के पिता एक वकील हैं.

कौन हैं अभय सिंह की पत्नी?

अभय सिंह की पत्नी का नाम प्रतीका है और वो कर्नाटक की रहने वाली हैं. आईआईटी बाबा की पत्नी भी एक इंजीनियर हैं. एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में प्रतीका ने बताया कि वह अभय सिंह से एक साल पहले मिली थीं. इसके अलावा उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मुझे उनका स्वभाव बहुत पसंद आया. नतीजतन, हम दोनों ने शादी करने का फैसला किया. हम अपने ससुराल वालों से मिलने झज्जर आए हैं. हम फिलहाल भविष्य में एक सनातन विश्वविद्यालय स्थापित करने पर विचार कर रहे हैं.

कौन हैं अभय सिंह?

महाकुंभ 2025 के दौरान अभय सिंह आईआईटी वाले बाबा के नाम से काफी मशहूर हुए थे. उनका जन्म हरियाणा के झज्जर जिले में हुआ था. उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा हरियाणा में पूरी की. 12वीं कक्षा की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने IIT-JEE प्रवेश परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी. 2008 में अभय सिंह ने IIT-JEE में 731 की अखिल भारतीय रैंक (AIR) हासिल की.

इस सफलता के बाद उन्होंने आईआईटी बॉम्बे में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग कार्यक्रम में दाखिला लिया. बाद में उन्होंने कनाडा में एक विमान निर्माण कंपनी के लिए काम किया. देशव्यापी लॉकडाउन लागू होने के बाद वह भारत लौट आए. बताया गया है कि उन्होंने घर लौटने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी. जहां उसे 35 लाख रुपये की सालाना सैलरी मिलती थी. उनके पिता करण सिंह एक वकील हैं. जबकि उनकी मां एक गृहिणी है.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

डिजिटल नशा घटा रहा आईक्यू लेवल! स्क्रीन-सिंड्रोम की चपेट में Zen-Z, दिमागी सेहत 7 तरीके से रखें ठीक

Digital Addiction In Zen-Z: आज का डिजिटल नशा दृष्टि को धीरे-धीरे कमजोर बना रही है.…

Last Updated: April 6, 2026 20:51:18 IST

Odisha Crime: शख्स ने किया रिश्ते को शर्मसार, बेटी की बच्ची का बाप बना पिता, काफी समय से कर रहा था रेप

Odisha News: ओडिशा के ढेंकनाल जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया…

Last Updated: April 6, 2026 20:39:28 IST

Mangalwar Upay: कुंडली का मांगलिक दोष कर रहा है परेशान? मंगलवार को करें ये असरदार उपाय

Mangalik Dosh Ke Upay: अगर आपके भी कुंडली में मांगलिक दोष  है जिसके वजह से…

Last Updated: April 6, 2026 20:26:00 IST

Ashok Kharat News: धार्मिक अनुष्ठान और पूजा के नाम पर महिलाओं के साथ क्या करता था अशोक खरात, अब ईडी क्यों कसने जा रही शिकंजा?

Ashok Kharat News in Hindi: महाराष्ट्र के नासिक जिले के स्वयंभू धर्मगुरु अशोक खरात पर ईडी…

Last Updated: April 6, 2026 20:21:38 IST

2 रुपये की इस चीज से खूबसूरती में लग जाएंगे चार चांद, ईशा कोप्पिकर ने शेयर किया ब्यूटी सीक्रेट

एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं. वे अपनी खूबसूरती के लिए…

Last Updated: April 6, 2026 20:02:15 IST