PM Modi Dimaagi Naxal Warning: प्रधानमंत्री ने कहा, 'देश की सत्ता में वर्षों तक माओवादी सोच वाले लोग जगह बनाकर बैठे थे. इन लोगों ने सरकारों की नीतियों को भी प्रभावित किया था. हमें नक्सलवादियों से देश को आजाद कराने में मदद मिली है. हथियार वाले नक्सल तो गए लेकिन दिमाग वाले नक्सल देश में हैं. यह देश को हिंसा में घसीटने की कोशिश में जुटे हैं. हमें इन दिमागी नक्सलियों को पहचानना होगा.
दिमाग वाले नक्सली अभी देश में हैं: पीएम मोदी
PM Modi Dimaagi Naxal Warning: 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश की सुरक्षा और माओवाद-नक्सलवाद को लेकर कई बड़े संदेश दिए. पीएम मोदी ने कहा कि सरकार नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ रही है. उन्होंने ‘दिमाग वाले नक्सलियों’ को पहचानने और उन्हें अलग-थलग करने की जरूरत पर भी जोर दिया.
पीएम मोदी ने ने कहा कि ‘माओवाद-नक्सलवाद ने देश के कई परिवारों को बर्बाद किया. चार दशक तक इसने देश की बड़ी आबादी को बंदूक की नोक पर दबोच कर रखा था. देश के नागरिकों की रक्षा में देश साढ़े तीन हजार सुरक्षाबल और पुलिस के जवानों को जान की बाजी लगानी पड़ी. नक्सलवाद ने देश की धरती को लहूलुहान कर दिया. 2014 में जब आपने हमें मौका दिया तभी हमने संकल्प किया था कि हम नक्सलवाद को देश से खत्म करेंगे. हम उसे पूरी तरह खत्म करने की दिशा में हैं. जहां पर कभी नक्सलियों की गोलियां चलती थीं, जहां कभी धरती रक्तरंजित होती थी, आज वहां विश्वास, प्रयास और विकास का तिरंगा लहरा रहा है’.
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘देश की सत्ता में वर्षों तक माओवादी सोच वाले लोग जगह बनाकर बैठे थे. इन लोगों ने सरकारों की नीतियों को भी प्रभावित किया था. हमें नक्सलवादियों से देश को आजाद कराने में मदद मिली है. हथियार वाले नक्सल तो गए लेकिन दिमाग वाले नक्सल देश में हैं. यह देश को हिंसा में घसीटने की कोशिश में जुटे हैं. हमें इन दिमागी नक्सलियों को पहचानना होगा. इन्हें अलग-थलग करना होगा. सुरक्षित भारत बनाना हमारा दायित्व है. सुरक्षा सीमा के अंदर हो या बाहर हम सबके लिए तैयार हैं. जरूरी नहीं कि युद्ध सीमाओं पर हो, आज तेल रिफाइनरियों पर हमले हो रहे हैं, बैंकिग क्षेत्र हमलों का शिकार हो रहे हैं. हमें इन क्षेत्रों की सुरक्षा भी करनी है’.;
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में कहा कि ‘हमें देश की सुरक्षा के लिए नागरिकों को भी आगे लाना है. मैं लाल किले से एलान कर रहा हूं कि हम जल्द ही नागरिक रक्षा (सिविल डिफेंस) का देश में एक बड़ा नेटवर्क खड़ा करेंगे, जो आधुनिक चुनौतियों का सामना करेगा. इसमें युवाओं की बड़ी भागीदारी होगी’.
Lal Krishna Advani Health News: लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद…
Gujarat Garba: गुजरात में नवरात्र के दौरान गरबा और डांडिया खेलने से पहले IV ड्रिप…
Barnala murder case: पंजाब के बरनाला में चन्ननवाल गांव के पास खेत में चारा काट…
Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले में पत्नी की हत्या करने वाले पति को…
India vs New Zealand: न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे टीम का ऐलान कर…
MP Murder: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में हुई करम सिंह हत्या मामले में कोर्ट…