<
Categories: देश

15 August Speech Topics: स्कूल में भाषण के लिए नहीं मिल रहा विषय? इन 10 यूनिक आइडिया से करें तैयारी; खूब बजेगी तालियां

Independence Day Speech 2026: 15 अगस्त के मौके पर स्कूलों में झंडारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, क्विज और विशेष असेंबली की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. इस दौरान छात्रों के…

Independence Day Speech 2026: 15 अगस्त के मौके पर स्कूलों में झंडारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, क्विज और विशेष असेंबली की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. इस दौरान छात्रों के लिए भाषण प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं. ऐसे में सबसे बड़ी परेशानी होती है कि आखिर भाषण के लिए ऐसा कौन-सा विषय चुना जाए, जो बाकी छात्रों से अलग हो और सुनने वालों को भी पसंद आए.

हर बार आजादी की लड़ाई और स्वतंत्रता सेनानियों के इतिहास पर ही भाषण देना जरूरी नहीं है. छात्र आज के भारत, युवाओं की जिम्मेदारी और 2047 के भारत जैसे विषयों पर भी अपनी बात रख सकते हैं. यहां ऐसे ही 10 आसान और अलग विषय दिए गए हैं, जिन पर छात्र पूरे आत्मविश्वास के साथ भाषण दे सकते हैं.

1. अगर मैं एक दिन के लिए भारत का प्रधानमंत्री बन जाऊं तो…

यह विषय छात्रों को अपनी सोच और कल्पना सामने रखने का मौका देगा. इसमें वे बता सकते हैं कि अगर उन्हें एक दिन के लिए देश चलाने का मौका मिले तो वे सबसे पहले किन मुद्दों पर काम करेंगे.शिक्षा, रोजगार, स्वच्छता, खेल, विज्ञान, तकनीक और पर्यावरण जैसे मुद्दों को भाषण का हिस्सा बनाया जा सकता है. छात्र यह भी बता सकते हैं कि वे आने वाले भारत को कैसा देखना चाहते हैं.

2. भारत को अपने छात्रों से क्या चाहिए?

अक्सर छात्र इस बात पर चर्चा करते हैं कि देश उन्हें क्या सुविधाएं दे सकता है. लेकिन इस विषय में सवाल उल्टा है कि छात्र देश के लिए क्या कर सकते हैं?भाषण में जिम्मेदार नागरिक बनने, सार्वजनिक जगहों को साफ रखने, नई स्किल सीखने, नियमों का पालन करने और समाज की मदद करने जैसे मुद्दों को शामिल किया जा सकता है.

3. मेरा भारत 2047

साल 2047 भारत के लिए बेहद खास होगा, क्योंकि उस समय देश को आजाद हुए 100 साल पूरे हो जाएंगे. छात्र इस विषय पर अपने सपनों के भारत की तस्वीर पेश कर सकते हैं.वे बेहतर शिक्षा, आधुनिक तकनीक, रोजगार, स्वच्छ वातावरण, समान अवसर और मजबूत अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर अपनी राय रख सकते हैं.

4. आजादी सिर्फ एक छुट्टी नहीं

15 अगस्त हमारे लिए सिर्फ एक राष्ट्रीय अवकाश नहीं है. आजादी का मतलब अपनी बात कहने, सोचने, सीखने और सही फैसले लेने की आजादी भी है.इस भाषण में छात्र बता सकते हैं कि आजादी के साथ जिम्मेदारी भी आती है. हमें दूसरों के अधिकारों और विचारों का सम्मान करना चाहिए और देश के कानूनों का पालन करना चाहिए.

5. भारत के लिए मैं एक छोटा बदलाव क्या कर सकता हूं?

देश को बदलने के लिए हमेशा कोई बड़ा काम करना जरूरी नहीं होता. छोटी-छोटी अच्छी आदतें भी बड़ा बदलाव ला सकती हैं.छात्र पानी बचाने, कूड़ा सही जगह डालने, आसपास की सफाई रखने, पेड़ लगाने या किसी जरूरतमंद की मदद करने जैसे उदाहरण दे सकते हैं. इस तरह का भाषण छोटा होने के बावजूद काफी प्रभावी हो सकता है.

6. भारत का भविष्य युवाओं के हाथ में

आज के छात्र ही आने वाले समय में डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, शिक्षक, खिलाड़ी, कारोबारी और देश के नेता बनेंगे. इसलिए भारत के भविष्य में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है.इस विषय पर छात्र शिक्षा, नई सोच, तकनीक, मेहनत और जिम्मेदार फैसलों के जरिए देश के विकास में योगदान देने की बात कर सकते हैं.

7. क्या तकनीक भारत को बेहतर बना सकती है?

आज स्मार्टफोन, डिजिटल पेमेंट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ऑनलाइन पढ़ाई ने हमारी जिंदगी काफी बदल दी है. ऐसे में छात्र भाषण के जरिए बता सकते हैं कि तकनीक किस तरह भारत को आगे ले जा सकती है.साथ ही यह भी बताया जा सकता है कि तकनीक का इस्तेमाल समझदारी और जिम्मेदारी के साथ होना चाहिए.

8. किताबों से आगे का भारत

भारत की उपलब्धियां सिर्फ स्कूल की किताबों तक सीमित नहीं हैं. अंतरिक्ष, खेल, विज्ञान, कला, संस्कृति, इंफ्रास्ट्रक्चर और कई दूसरे क्षेत्रों में भारतीयों ने अपनी पहचान बनाई है.इस विषय पर छात्र देश की अलग-अलग उपलब्धियों का जिक्र करते हुए यह बता सकते हैं कि पढ़ाई के अलावा भी कई क्षेत्रों में आगे बढ़ने के अवसर मौजूद हैं.

9. रोजमर्रा की जिंदगी में देशभक्ति

देशभक्ति सिर्फ तिरंगा फहराने या देशभक्ति के गीत गाने तक सीमित नहीं है. ईमानदारी से अपना काम करना, कानून का पालन करना, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान न पहुंचाना और दूसरों की मदद करना भी देश के प्रति जिम्मेदारी है.छात्र इस विषय को रोजमर्रा की जिंदगी के छोटे-छोटे उदाहरणों के साथ काफी प्रभावी बना सकते हैं.

10. आज की क्लासरूम से कल का भारत

आज जिस क्लासरूम में छात्र पढ़ रहे हैं, वही आगे चलकर देश के भविष्य की नींव तैयार करेगा. इस विषय में छात्र अपनी पढ़ाई, सपनों और देश के विकास को एक साथ जोड़कर भाषण तैयार कर सकते हैं.वे बता सकते हैं कि आज की मेहनत और शिक्षा आने वाले समय में भारत को किस तरह मजबूत बना सकती है.

Independence Day Speech को यादगार कैसे बनाएं?

भाषण को प्रभावी बनाने के लिए कठिन शब्दों का इस्तेमाल करना जरूरी नहीं है. शुरुआत ऐसी लाइन से करें, जो सुनने वालों का ध्यान तुरंत अपनी ओर खींचे. अपनी बात को छोटे और स्पष्ट हिस्सों में रखें और कोशिश करें कि उदाहरण रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हों.भाषण की हर लाइन रटने के बजाय उसके मुख्य बिंदुओं को समझना ज्यादा बेहतर है. इससे मंच पर बोलते समय घबराहट कम होगी और आप अपनी बात ज्यादा स्वाभाविक तरीके से रख पाएंगे.भाषण के अंत में भारत के भविष्य को लेकर कोई सकारात्मक और प्रेरणादायक संदेश जरूर दें. आवाज में आत्मविश्वास, सही उच्चारण, सामने देखकर बोलना और चेहरे पर सहजता आपके भाषण को और प्रभावी बना सकते हैं.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

शिल्पा शेट्टी-रिचर्ड गेरे का Kiss कांड, 15 साल तक लगाए कोर्ट के चक्कर; जानें उस विवाद की पूरी कहानी

Richard Gere-Shilpa Shetty Controversy: हॉलीवुड के फेमस एक्टर रिचर्ड गेरे अपनी सुपरहिट फिल्मों और HIV/AIDS…

Last Updated: August 31, 2026 11:04:47 IST

Government Employees: दशहरे से पहले सरकारी कर्मचारियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी! बोनस में 3 गुना बढ़ोतरी की मांग, जानें बढ़ने के बाद कितना मिलेगा

Government Employees Bonus Hike:केंद्रीय कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन नेशनल काउंसिल जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी…

Last Updated: August 31, 2026 11:00:43 IST

Commonwealth Games 2026: SBS University Alumni Yashvir Singh ने जीता Bronze Medal

नई दिल्ली,29 अगस्त: Yashvir Singh के Commonwealth Bronze Medal तक के सफर में SBS University…

Last Updated: August 31, 2026 10:52:16 IST

Delhi Gold Price 31 August: दिल्ली में गोल्ड खरीदने का प्लान? पहले जानें 22K-24K का ताजा भाव, फिर बनाएं अपना बजट

Delhi Gold Price Today: शादी का सीजन शुरू होने वाला है साथ ही दिल्ली को…

Last Updated: August 31, 2026 10:38:42 IST

Commonwealth Games 2026: SBS University Alumni Yashvir Singh ने जीता Bronze Medal

नई दिल्ली,29 अगस्त: Yashvir Singh के Commonwealth Bronze Medal तक के सफर में SBS University…

Last Updated: August 31, 2026 10:37:24 IST

Sher-e-Punjab T20 League: 6 6 6…26 गेंदों में ठोके 77 रन, अभिषेक शर्मा ने मचाई तबाही; फिर भी टीम को जिता नहीं पाए बल्लेबाज

Sher-e-Punjab T20 League: पंजाब T20 लीग में एक ओवर में 6 छक्के लगाने वाले अभिषेक…

Last Updated: August 31, 2026 10:31:17 IST