India News Manch 2025: कांग्रेस के दिग्गज नेता और राजस्थान के पूर्व मंत्री सचिन पायलट ने 'इंडिया न्यूज़ मंच’ पर जारी वार्षिक पॉलिटिकल कॉन्क्लेव में SIR के मुद्दे पर चुनाव आयोग को घेरा.
India News Manch 2025 Sachin Pilot
India News Manch 2025: आईटीवी नेटवर्क के बैनर तले सजे ‘इंडिया न्यूज़ मंच’ पर दिग्गज हस्तियों की उपस्थिति इसे और भी अधिक गरिमामय बना रही है. कनॉट प्लेस स्थित जनपथ के होटल इंपीरियल में ‘इंडिया न्यूज़ मंच’ पर मंगलवार (16 दिसंबर, 2025) सुबह से जारी वार्षिक पॉलिटिकल कॉन्क्लेव में कांग्रेस के दिग्गज नेता और राजस्थान के पूर्व मंत्री सचिन पायलट ने भी शिरकत की. उन्होंने भी अपने संबोधन में अभिषेक मनु सिंघवी की तरह ही उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत देश के कई राज्यों में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) पर सवाल उठाए. सचिन पायलट ने कहा कि डॉक्यूमेंट सामने आने के बाद सवाल उठाना हमारी जिम्मेदारी बनती है. विपक्षी दल होने के नाते पर हम तो सवाल उठाएंगे ही.
उन्होंने भारतीय निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा कि EC को निष्पक्ष होकर काम करना चाहिए. सवालिया लहजे में उन्होंने कहा कि ECI ने तो चुनाव की प्रक्रिया भी बदल दी. चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता आनी चाहिए. उन्होंने इंडिया न्यूज के मंच पर अपनी बात रखते हुए कहा कि दिल्ली में SIR के ख़िलाफ़ कांग्रेस की सफल रैली हुई. उन्होंने साफतौर पर एक तरह से कांग्रेस का पक्ष रखते हुए कहा कि चुनाव आयोग से खिलवाड़ बंद होना चाहिए.
गौरतलब है कि इंडिया न्यूज के मंच पर वार्षिक पॉलिटिकल कॉन्क्लेव के तहत 2 दिवसीय (16 और 17 दिसंबर, 2025) का आयोजन हो रहा है. ‘इंडिया न्यूज मंच‘ का नौवां संस्करण है. यहां पर यह बताना भी जरूरी है कि ‘इंडिया न्यूज़ मंच’ एक प्रमुख राजनीतिक मंच है. इसमें एक्सपर्ट बातचीत और लीडरशिप के नज़रिए से दर्शकों को राष्ट्रीय राजनीति, शासन और भविष्य की प्राथमिकताओं के बारे में अहम जानकारी देना है.
सचिन पायलट ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी को केवल कांग्रेस ही चुनौती दे सकती है. केरल से कश्मीर तक कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं, जबकि I.N.D.I.A. गठबंधन एक मज़बूत विकल्प है. उन्होंने BJP सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनावी बॉन्ड भारतीय जनता पार्टी लाई और फिर क्या हुआ? बीजेपी केवल कोसने की राजनीति कर रही है. उन्होंने कहा कि नेहरू, राजीव गांधी को बस कोसते रहते हैं, अपना काम नहीं बताते हैं. यहां पर बता दें कि संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान भी भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कई मुद्दों पर तीखी नोकझोंक हो चुकी है.
Pakistan News: लेकिन क्या आपने कभी किसी से सुना है कि पाकिस्तान में 80% ट्रांसजेंडर…
UPSC NDA CDS Hall Ticket 2026 Released: यूपीएससी NDA, CDS परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी…
Red Sea: आपने अक्सर भूगोल में समुद्रों और महासागरों के बारे में पढ़ते हुए लाल…
Iran Israel War: ईरान अमेरिका में चल रही जंग के बाद से दुनियाभर में तनाव…
Song Secrets: बॉलीवुड में एक ऐसा गाना रिलीज हुआ जो ट्रक के पीछे लिखी लाइन…
DC vs MI Predicted Playing XI: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच 4 अप्रैल…